फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rasika Dugal Recalls Her Casting In Mirzapur Series For Bina Tripathi And Delhi Crime Says I Was Very Nervous

‘एक मैसेज ने बदल दी मेरी जिंदगी’, रसिका दुग्गल ने बताया कैसे मिला ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी का किरदार?

Fri, 17 Jul 2026 03:30 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 17 Jul 2026 03:30 PM IST
सार

Rasika Dugal: रसिका दुग्गल ने अपने सबसे लोकप्रिय किरदार बीना त्रिपाठी की कास्टिंग का किस्सा साझा किया। जानें कैसे ‘मिर्जापुर’ में हुई उनकी एंट्री…

विज्ञापन
Rasika Dugal Recalls Her Casting In Mirzapur Series For Bina Tripathi And Delhi Crime Says I Was Very Nervous
मिर्जापुर वेब सीरीज में रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपने अलग तरह के किरदारों से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उन्हें पहचान ‘मिर्जापुर’ सीरीज के उनके ‘बीना त्रिपाठी’ के किरदार से ही मिली। अब ‘मिर्जापुर’ फिल्म के तौर पर बड़े पर्दे पर आ रही है। इसमें एक बार फिर रसिका बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगी। लेकिन हाल ही में रसिका ने बताया कि बीना का किरदार उन्हें किस्मत से मिल गया। सही मौके पर सही जगह होने के चलते उन्हें अपने करियर का सबसे लोकप्रिय किरदार मिला।

विज्ञापन

अपने दोस्त से रोल मांगने में घबरा रही थीं रसिका
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर’ के अपने किरदार के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 'मिर्जापुर' लगभग नहीं हो पाता। हालांकि वह इसके क्रिएटर करण अंशुमन को जानती थीं, लेकिन उनसे काम मांगने में उन्हें हिचकिचाहट हो रही थी।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने कहा कि मिर्जापुर के लिए मैं करण अंशुमन को जानती थी, जो सीजन 1 के क्रिएटर और डायरेक्टर में से एक थे। किसी ने मुझे बताया कि वह यह शो बना रहे हैं। मैंने कहा, 'अगर करण मुझे कास्ट करना चाहते, तो वह मुझे बुलाते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी दोस्त ने कहा, 'तुम उन्हें याद दिलाने के लिए एक मैसेज क्यों नहीं भेजतीं?' मैंने कहा, 'मैं उनके लिए स्थिति अजीब नहीं बनाना चाहती। दोस्तों का मैसेज आना कि "रोल दे दो," ऐसी स्थिति है जिससे आप आसानी से निकल नहीं सकते।' लेकिन फिर मैंने कहा ठीक है, मैं उन्हें मैसेज करूंगी।

Rasika Dugal Recalls Her Casting In Mirzapur Series For Bina Tripathi And Delhi Crime Says I Was Very Nervous
मिर्जापुर वेब सीरीज में रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार को लेकर काफी नर्वस थीं
उस फैसले ने सब कुछ बदल दिया। रासिका ने आगे कहा कि मुझे एक मिनट के अंदर ही जवाब मिला, 'बिल्कुल, चलो इस बारे में मिलते हैं।' जब मैं उनसे मिली, तो उन्होंने कहा, 'मैंने तुमसे इसलिए नहीं पूछा क्योंकि तुम 'मंटो' में नवाज के अपोजिट कास्ट हुई थीं।

मुझे लगा कि शायद तुम स्ट्रीमिंग शो नहीं करना चाहतीं। शायद तुम सिर्फ फिल्में करना चाहती हो।' मैंने कहा, 'क्या आप पागल हैं? बिल्कुल, मैं यह जरूर करूंगी।' जब मैंने वह हिस्सा पढ़ा, तो मुझे लगा, 'वाह, शुक्रिया।'

मैं लगभग डर ही गई थी। यह मेरे लुक से इतना अलग था कि मुझे लगा कि कहीं ये लोग बीच में अपना मन न बदल लें। कभी-कभी जब मैं रीडिंग के लिए ऑफिस जाती थी, तो सोचती थी, 'शिट, उम्मीद है उन्हें ऐसा न लगे कि मैं यह नहीं कर पाऊंगी।'

मैं बहुत नर्वस थी कि क्या मैं इसे ठीक से निभा पाऊंगी या नहीं। सोचिए, बस एक मैसेज। अगर मैंने वह मैसेज न भेजा होता, तो क्या होता? 'मिर्जापुर' की सफलता ने बीना त्रिपाठी को इंडियन स्ट्रीमिंग के सबसे यादगार किरदारों में से एक बना दिया।

 

Rasika Dugal Recalls Her Casting In Mirzapur Series For Bina Tripathi And Delhi Crime Says I Was Very Nervous
दिल्ली क्राइम में रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
किस्मत से मिला 'दिल्ली क्राइम' में रोल
एक्ट्रेस ने 'दिल्ली क्राइम' में अपनी कास्टिंग को लेकर भी बताया। उन्होंने बताया कि कैसे किस्मत से उन्हें यह रोल मिला। एक्ट्रेस ने कहा कि इसी तरह 'दिल्ली क्राइम' के मामले में भी सही समय पर सही जगह पर होना काम आया।

मैं 'मेड इन हेवन' की शूटिंग कर रही थी, जिसमें मेरा छोटा सा रोल था। मैं रिची मेहता को जानती थी क्योंकि हम फिल्म फेस्टिवल में मिल चुके थे, जब मैं 'किस्सा' के साथ ट्रैवल कर रही थी।

लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह कुछ नया बना रहे हैं और मैंने उनसे संपर्क भी नहीं किया था। इत्तेफाक से रिची उसी लोकेशन पर आए जहां हम 'मेड इन हेवन' की शूटिंग कर रहे थे, ताकि वह अपने किसी दूसरे शो के लिए लोकेशन का जायजा कर सकें।

मजेदार बात यह है कि वह शो तो नहीं बना, लेकिन 'दिल्ली क्राइम' बन गया। उन्होंने सोचा, 'अरे, मैं अभी रसिका से मिला। वह इस रोल के लिए बहुत अच्छी रहेगी।' एक्ट्रेस का मानना है कि टैलेंट इस पूरी प्रक्रिया का बस एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह किस्मत की बात है। सही जगह, सही समय। यह सब उसी पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed