प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में भी दीपिका ने की ‘राका’ की शूटिंग, खुद किए मुश्किल एक्शन सीन; फैंस ने की तारीफ
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण काम के प्रति अपने डेडिकेशन को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। अब दीपिका ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी ‘राका’ में अपने एक्शन सीन शूट किए। जानिए किस तरह दीपिका ने की प्रेग्नेंसी में भी लगातार शूटिंग…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और मैटरनिटी लीव पर हैं। वहीं दीपिका की पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में भी हैं। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’ भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर ली है। इसमें कई एक्शन सीन भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में भी फिल्म की शूटिंग जारी रखी। इस प्रोजेक्ट के प्रति उनके समर्पण की काफी चर्चा हो रही है। एटली की यह महत्वाकांक्षी एक्शन एंटरटेनर फिल्म अब पूरी होने के करीब है।
दीपिका के डेडिकेशन की वजह से फिल्म के तय शेड्यूल में नहीं हुई देरी
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, दीपिका पादुकोण लगभग हर दिन 'राका' की शूटिंग कर रही थीं, ताकि फिल्म का काम तय समय पर पूरा हो सके। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में भी नाइट शिफ्ट में काम किया और शारीरिक रूप से मुश्किल एक्शन सीन किए।
दीपिका पादुकोण, जिन्होंने पहले आठ घंटे के काम और काम व निजी जीवन के बीच सही संतुलन बनाए रखने के बारे में बात की थी, मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले अपने शेड्यूल को लेकर पूरी तरह समर्पित थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके काम की वजह से प्रोडक्शन का काम बिना किसी बड़ी देरी के तय समय पर चलता रहा। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू के एक सदस्य ने शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के दृढ़ संकल्प की तारीफ की।
आसानी से किए मुश्किल एक्शन सीन
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक क्रू मेंबर ने कहा कि वह मैटरनिटी ब्रेक लेने से पहले फिल्म पूरी करने के लिए पक्की थीं। कुछ एक्शन सीन बहुत मुश्किल थे, लेकिन उन्होंने उन्हें बखूबी निभाया है।
सेट पर मौजूद सभी लोगों के लिए दीपिका पादुकोण को इतने फोकस और लगन के साथ काम करते देखना प्रेरणादायक रहा है।
बड़े पैमाने पर बन रही अल्लू अर्जुन की ‘राका’
एटली के डायरेक्शन में बन रही 'राका' में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं। यह साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है, जिसमें ढेर सारे विजुअल इफेक्ट्स और जबरदस्त एक्शन सीन होंगे।
माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया रिलीज में से एक होगी और फैंस स्क्रीन पर अल्लू अर्जुन और दीपिका की नई जोड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।