फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Odyssey Tickets In India Get Expensive With Premium Seats Costing More Than 3 Thousand

The Odyssey Advance Booking: ‘द ओडिसी’ के टिकट काफी मंहगे, बड़े शहरों में इतने हजार में देख पाएंगे फिल्म

Fri, 17 Jul 2026 01:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 17 Jul 2026 01:31 PM IST
सार

The Odyssey Ticket Price: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ आज भारत में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होने के बाद ही इसके टिकट की कीमतें चर्चाओं में आ गई हैं। 

विज्ञापन
The Odyssey Tickets In India Get Expensive With Premium Seats Costing More Than 3 Thousand
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू - फोटो : X

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। 17 जुलाई को रिलीज हुई ल्म ‘द ओडिसी’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और टिकट की कीमतें चौंकाने वाली हैं।

विज्ञापन

‘ओपेनहाइमर’ से भी बड़ी ओपनिंग कर सकती है 'द ओडिसी'
देशभर के सिनेमाघरों में ‘द ओडिसी’ को उसी तरह रिलीज किया जा रहा है जैसे बड़ी इवेंट फिल्मों को किया जाता है। मैट डेमन स्टारर यह फिल्म नोलन की पिछली फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ से भी बड़ी ओपनिंग कर सकती है। ‘ओपेनहाइमर’ ने भारत में 2023 में 131.73 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

भारत में ‘द ओडिसी’ के टिकट 8 जून से ही बिकने शुरू हो गए थे, यानी रिलीज से एक महीने पहले। जहां कुछ जगहों पर सबसे सस्ते टिकट 150 के आसपास हैं, वहीं प्रीमियम रिक्लाइनर और IMAX टिकट काफी महंगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Odyssey Tickets In India Get Expensive With Premium Seats Costing More Than 3 Thousand
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े शहरों में टिकट की कीमतें
पुणे के INOX मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर सीट की कीमत 3,400 है। मुंबई के लोअर परेल स्थित PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम में यही सीट 3,100 में मिल रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के PVR IMAX (प्रिया) में टिकट 2,500 तक पहुंच गए हैं।

बेंगलुरु में सिनेपोलिस नेक्सस शांतिनिकेतन में एक टिकट 1,950 का है, जबकि INOX साउथ सिटी मॉल में टिकट 1,240 तक मिल रहा है। कुछ जगहों पर फिल्म के शो सुबह 8:20 बजे से शुरू हो रहे हैं, तो वहीं आखिरी शो रात 11:55 बजे तक चल रहे हैं।

फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है और एडवांस बुकिंग भी तेजी से हो रही है। बता दें कि ‘द ओडिसी’ पूरी तरह IMAX कैमरों से शूट की गई पहली फिल्म है और वर्ल्ड प्रीमियर के बाद इसे अच्छे रिव्यू भी मिल चुके हैं।

The Odyssey Tickets In India Get Expensive With Premium Seats Costing More Than 3 Thousand
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू - फोटो : X

ऐसी है ‘द ओडिसी’ की कहानी 
‘द ओडिसी’ होमर की 'द ओडिसी' पर आधारित है, जो साहित्य की सबसे महान यात्राओं में से एक है। जहां ओडिसियस घर लौटने के लिए तूफानों, राक्षसों और अशांत समुद्रों से जूझता है। 

इस फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 'द ओडिसी' दुनिया भर में 18 जुलाई को और भारत में एक दिन पहले रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें- The Odyssey X Reviews: क्या फैंस को ‘ओवररेटेड’ लगी नोलन की फिल्म? जानें ‘द ओडिसी’ पर यूजर्स का रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed