फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Holland revealed Zendaya jokingly threatened to leave him if he turned down Christopher Nolan The Odyssey

'अगर यह फिल्म छोड़ी तो मैं तुम्हे छोड़ दूंगी'; जेंडाया ने दी थी टॉम हॉलैंड को 'धमकी'; एक्टर ने किया खुलासा

Thu, 16 Jul 2026 03:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jul 2026 03:27 PM IST
सार

Tom Holland On The Odyssey: टॉम हॉलैंड इन दिनों फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म कल 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले एक्टर ने जेंडाया को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन
Tom Holland revealed Zendaya jokingly threatened to leave him if he turned down Christopher Nolan The Odyssey
जेंडाया और टॉम हॉलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'द ओडिसी' का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। टॉम हॉलैंड फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, जब उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला था तो वे काफी असंजस में थे। मगर, अभिनेत्री जेंडाया ने उन्हें धमकी दे डाली थी कि अगर वे इस फिल्म को ठुकराएंगे तो वे टॉम को छोड़ देंगी। मजाकिया अंदाज में हाल ही में हॉलीवुड एक्टर ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन

Tom Holland revealed Zendaya jokingly threatened to leave him if he turned down Christopher Nolan The Odyssey
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : X

जेंडाया ने दी थी 'धमकी'!
बता दें कि टॉम हॉलैंड और चर्चित अभिनेत्री जेंडाया शादी कर चुके हैं। 'पीपल' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर टॉम हॉलैंड ने हाल ही में बताया है कि जब वे क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के लिए अपनी कमिटमेंट्स के बीच फंस गए थे, तो उनकी पत्नी जेंडाया ने मजाक में उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने नोलन की फिल्म ठुकराई, तो वे उन्हें छोड़ देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tom Holland revealed Zendaya jokingly threatened to leave him if he turned down Christopher Nolan The Odyssey
टॉम हॉलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

जेंडाया से साझा की थी मन की उलझन
अपने को-स्टार्स मैट डेमन, ऐनी हैथवे और फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन के साथ 'पीपल' से बात करते हुए टॉम हॉलैंड ने उस बातचीत का जिक्र किया जो उन्होंने जेंडाया के साथ तब की थी, जब उन्हें ओडिसियस के बेटे टेलीमैकस का रोल निभाने का ऑफर मिला था। हॉलैंड ने कहा, 'सच कहूँ तो, जब मैं हमारी मीटिंग के बाद घर पहुंचा, तो मैं 'Z' (जेंडाया) के साथ बैठा। उससे कहा, 'मुझे इस फिल्म का ऑफर मिला है'।

विज्ञापन

टॉम की बात पर नोलन भी हंस पड़े
जेंडाया के रिएक्शन को याद करते हुए उन्होंने बताया, 'उसने पूछा, 'किसके साथ?' मैंने कहा, 'यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है'। उसने पूछा, 'क्रिस?' मैंने कहा, 'हां, क्रिस नोलन'। उस समय, 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की शूटिंग उसी दिन शुरू होनी थी, जिस दिन 'द ओडिसी' की, जिससे हॉलैंड के सामने एक मुश्किल फैसला लेने की स्थिति आ गई। हॉलैंड ने जेंडाया के मजाकिया रिएक्शन के बारे में बताने से पहले कहा, 'और फिर 'स्पाइडर-मैन' था, जिसकी शूटिंग असल में उसी दिन शुरू होनी थी, जिस दिन हम अपनी शूटिंग शुरू करने वाले थे'। उन्होंने बताया कि जेंडाया ने कहा, 'अगर तुमने 'द ओडिसी' नहीं की तो मैं तुम्हें छोड़ दूंगी'। यह सुनकर डेमन, हैथवे और नोलन हंस पड़े।

नोलन ने की टॉम हॉलैंड की तारीफ
मुस्कुराते हुए नोलन ने कहा, "हां। खैर, उनका शुक्रिया'। इस पर हॉलैंड ने जवाब दिया, 'मैं यहां हूँ'। 'पीपल' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को मुमकिन बनाने के लिए हॉलैंड को सोनी पिक्चर्स के एग्जीक्यूटिव टॉम रोथमैन से 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' का प्रोडक्शन टालने के लिए कहना पड़ा, ताकि वह नोलन की फिल्म में शामिल हो सकें। हॉलैंड और जेंडया 'द ओडिसी' में साथ काम कर रहे हैं। नोलन ने हॉलैंड के कमिटमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि वह वर्षों से इस एक्टर के काम को पसंद करते रहे हैं और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed