प्रभास के 46वें जन्मदिन पर 'फौजी' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। वहीं आज निर्माताओं ने इस फिल्म का एक और नया पोस्टर जारी कर प्रभास के फैंस को खुश कर दिया है। इसी के साथ निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'फौजी'?
Fauzi: ‘फौजी’ से सामने आया प्रभास का दमदार लुक, पोस्टर के साथ निर्माताओं ने की रिलीज डेट की घोषणा
Fauzi Release Date: प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' का एक दमदार पोस्टर आज रिलीज किया गया है। इस नए पोस्टर के साथ प्रभास का दमदार लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब रिलीज होगी 'फौजी'
आज 'फौजी' के निर्माताओं ने प्रभास की आगामी फिल्म से उनका एक दमदार लुक साझा किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर के साथ 'फौजी' के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी की है। 'फौजी' इस साल 3 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'फौजी' से प्रभास का लुक
'फौजी' के इस नए पोस्टर में प्रभास कीचड़ में सने लाशों के ढेर के साथ नजर आ रहे हैं। प्रभास के हाथ में एक बंदूक और गले में जनेऊ दिखाई दे रहा है। प्रभास के पूरे शरीर पर खून नजर आ रहा है, जो देखने में बेहद ही खौफनाक लग रहा है।
किस पर आधारित होगी 'फौजी'
'फौजी' 1940 के ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक युद्ध और रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर भी अहम किरदारों में नजर आ सकते हैं। फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर तैयार कर रहे हैं। इसे माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है।
'फौजी' के अलावा 'स्पिरिट' में नजर आएंगे प्रभास
'फौजी' के अलावा प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगे। 'स्पिरिट' की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'स्पिरिट' में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: शुरू हुई 'रागिनी 3' की शूटिंग, सेट से तमन्ना भाटिया ने साझा की खास तस्वीर