फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Babymoon Photo Dump Is All About Wellness Downtime With Raj Nidimoru Shares Photos

प्रेग्नेंट सामंथा ने साझा की बेबी मून की झलक, पति राज के साथ छुट्टियां एंजॉय करती नजर आईं एक्ट्रेस

Wed, 15 Jul 2026 05:29 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 15 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

Samantha’s Babymoon Photo Dump: सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी छुट्टियां मनाने की झलक साझा की है। जानिए किस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस…

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Babymoon Photo Dump Is All About Wellness Downtime With Raj Nidimoru Shares Photos
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु अभी मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति राज निदिमोरू के साथ थाईलैंड के हुआ हिन में बिताए अपने 'बेबीमून' की झलकियां शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया। एक्टर ने फैंस के साथ कुछ प्यारे पल शेयर किए हैं, जिनमें वेलनेस, अच्छे खाने और साथ में बिताए क्वालिटी टाइम से भरी आरामदायक छुट्टियों की झलक मिलती है।

विज्ञापन

सामंथा ने दिखाई झलक
इन तस्वीरों में सामंथा को हेल्दी खाना खाते, स्पा थेरेपी का मजा लेते, एक्सरसाइज़ करते और थाईलैंड के खूबसूरत शहर को घूमते हुए देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। जबकि एक प्यारी तस्वीर में वह राज को पीछे से गले लगाती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन


एक और तस्वीर सामंथा के काम और निजी जिंदगी के बीच तालमेल की झलक दिखाती है, जिसमें वह एक आईपैड पकड़े हुए हैं। इस पर 'मां इंटी बंगारम' के 100 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन का जश्न मनाने वाला पोस्टर दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेलनेस को बताया पसंदीदा यात्रा
अपनी हालिया फिल्म के प्रमोशन में हफ्तों बिताने के बाद सामंथा छुट्टियों के दौरान आराम से समय बिताती नजर आईं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वेलनेस (सेहत और सुकून) हमेशा से मेरी पसंदीदा तरह की यात्रा रही है।’ इससे पहले 'मां इंटी बंगारम' की सफलता के जश्न के दौरान सामंथा ने कन्फर्म किया था कि प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद वह एक्टिंग से ब्रेक लेंगी।

Samantha Ruth Prabhu Babymoon Photo Dump Is All About Wellness Downtime With Raj Nidimoru Shares Photos
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
इस साल के आखिर तक बच्चे की उम्मीद कर रहीं सामंथा
सामंथा इस साल के आखिर में फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस कपल ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक निजी योगिक समारोह में शादी की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)




वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार 'मां इंटी बंगारम' में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी डुव्वुरु के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। कम बजट में बनी यह महिला-प्रधान एक्शन ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed