फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Trailer Gets U Certificate By CBFC Going To Be Over 4 Minutes Long

Ramayana: ‘रामायण’ के ट्रेलर को मिली हरी झंडी, 4 मिनट से ज्यादा लंबा होगा वीडियो; CBFC से मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

Thu, 16 Jul 2026 08:46 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 16 Jul 2026 08:46 AM IST
सार

Ramayana Trailer: इंडिया की इस साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Ramayana Trailer Gets U Certificate By CBFC Going To Be Over 4 Minutes Long
फिल्म रामायण - फोटो : X

विस्तार

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इसके ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड हैं, और इस फिल्म की झलकियां देखना चाहते हैं। अब ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

ट्रेलर को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 15 जुलाई को फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर को ‘U’ सर्टिफिकेट दे दिया है। यह ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने से पहले पास किया गया है। सर्टिफिकेशन डिटेल्स के मुताबिक, यह ट्रेलर आमतौर पर आने वाले शुरुआती ट्रेलर से थोड़ा लंबा है। इसका एक वर्जन 4 मिनट 15 सेकंड का है।

विज्ञापन

2 ट्रेलर का जिक्र
CBFC की वेबसाइट पर फिल्म के एक और ट्रेलर का जिक्र भी है, जिससे पता चलता है कि दो वर्जन पास किए गए हैं। एक ट्रेलर 4 मिनट 15 सेकंड का है, जबकि दूसरा 4 मिनट का है। अभी यह साफ नहीं है कि डिजिटल रिलीज के लिए कौन सा वर्जन जारी किया जाएगा। दोनों को ‘U’ सर्टिफिकेट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर   
मेकर्स पहले ही बता चुके हैं कि ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा। ट्रेलर लॉन्च का इवेंट नई दिल्ली में रखा गया है, जहां डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और फिल्म की स्टार कास्ट के कई सदस्य मौजूद रहेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

 ऐसी होगी फिल्म की कास्ट 
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- कमाई में टॉप पर ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम 3’ को टक्कर दे रही हॉलीवुड की ये फिल्म; जानें सभी का कलेक्शन

Ramayana Trailer Gets U Certificate By CBFC Going To Be Over 4 Minutes Long
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म? 
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed