फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar and Saif Ali Khan looks from the film Haiwaan Revealed Makers Share Release date

Haiwaan: ‘हैवानियत अब नहीं रुकेगी…’, फिल्म ‘हैवान’ से सामने आया अक्षय और सैफ का लुक; जानें किस दिन होगी रिलीज?

Wed, 15 Jul 2026 08:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Jul 2026 08:20 PM IST
सार

Haiwaan Movie Akshay Kumar And Saif Ali Khan looks Reveal: आगामी फिल्म ‘हैवान’ से अक्षय कुमार और सैफ अली खान का लुक सामने आ गया है। साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी शेयर कर दी है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar and Saif Ali Khan looks from the film Haiwaan Revealed Makers Share Release date
फिल्म 'हैवान' से सामने आया सैफ अली खान और अक्षय कुमार का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

विस्तार

लगभग 17 साल बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से उनके लुक भी सामने आ चुके हैं। एक्टर्स के लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी साझा की गई है। जानिए, कब थिएटर में दस्तक देगी यह फिल्म?

विज्ञापन

पोस्टर में खूंखार नजर आए अक्षय कुमार
फिल्म ‘हैवान’ का पोस्टर अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस पोस्टर में उनका लुक काफी खूंखार दिख रहा है। वहीं सैफ अली खान भी काफी अलग नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ लिखा है, ‘एक को सबकुछ दिखता है, एक से कुछ मिस नहीं होता है। हैवानियत अब नहीं रुकेगी।’

विज्ञापन

आगे लिखा है, ‘फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।’ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


 

फिल्म में अक्षय कुमार का होगा नेगेटिव रोल

फिल्म के पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि इसमें दोनों एक्टर्स के किरदार दर्शकों को हैरान करेंगे। कुछ महीने पहले एक इवेंट में अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म ‘हैवान’ में वह नेगेटिव रोल करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने कहा था, ‘मुझे एक नेगेटिव रोल निभाने का मन था, इसलिए मैं ‘हैवान’ कर रहा हूं। ज्यादातर मैं फिल्म में हीरो के रोल ही निभाता हूं।’ 
अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी को लेकर भी हिंट दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं सोच रहा था कि मुझे यह रोल करना चाहिए या नहीं। इस फिल्म में अंत में मैं हार जाता हूं। हैवान हार जाता है।’ वहीं सैफ अली खान के रोल को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म को ‘हेरा फेरी’ फेम निर्देशक प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed