फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khans Friend Reveals Why Ex Kiran And Reena Did Not Attend His Wedding With Gauri

आमिर और गौरी की शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं किरण राव और रीना दत्ता? दोस्त ने किया खुलासा; कही ये बात

Thu, 16 Jul 2026 11:19 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:19 AM IST
सार

Aamir Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है। उनकी शादी में उनकी पिछली पत्नियां किरण राव और रीना दत्ता मौजूद नहीं थीं। अब इसपर आमिर के दोस्त ने सफाई दी है।

विज्ञापन
Aamir Khans Friend Reveals Why Ex Kiran And Reena Did Not Attend His Wedding With Gauri
आमिर खान, रीना दत्त, किरण राव, गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की। शादी घर पर ही हुई, जिसमें उनके परिवार के और करीबी लोग शामिल हुए। लेकिन आमिर की पिछली पत्नियां किरण राव और रीना दत्ता इस समारोह में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद कई सवाल उठने लगे। 

विज्ञापन

क्यों शामिल नहीं हुईं किरण और रीना?
रेडिफ से बातचीत के दौरान अमीन हाजी ने कहा, ‘उस समय किरण यूके में थीं और आजाद शादी के लिए वापस आए थे।’

रीना के समारोह में शामिल न होने पर अमीन ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उनके रिश्ते में कोई समस्या है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ गैरहाजिरी स्वाभाविक होती है। कई बार किसी को उसका स्पेस देना भी प्यार और सम्मान का एक तरीका होता है। ऐसे खास मौके पर आप किसी को असहज नहीं करना चाहते।’

विज्ञापन

Aamir Khans Friend Reveals Why Ex Kiran And Reena Did Not Attend His Wedding With Gauri
किरण राव, रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

उनके बीच आज भी एक हेल्दी रिश्ता है
अमीन ने यह भी बताया कि आमिर आज भी रीना और किरण दोनों के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘उनके बीच आज भी एक हेल्दी रिश्ता है। ‘पानी फाउंडेशन’ के जरिए आमिर, सत्य (सत्यजीत भटकल), किरण और रीना आज भी साथ में प्रोफेशनल तौर पर काम करते हैं।’

Aamir Khans Friend Reveals Why Ex Kiran And Reena Did Not Attend His Wedding With Gauri
रीना दत्ता-आमिर खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

जब आमिर ने की थी रीना की मदद
अमीन ने एक पुरानी बात भी याद की, जब आमिर ने रीना का मुश्किल समय में साथ दिया था। उन्होंने कहा, ‘जब रीना के पिता का निधन हुआ था, तब आमिर ने मुझसे और करीम से पूछा कि क्या हम मदद कर सकते हैं। उस समय रीना सफर में थीं और आमिर अंतिम संस्कार तक वहीं रुके रहे।’

ये भी पढ़ें- ‘उसे टूटते और रोते देखा है’, तीसरी शादी पर विवाद के बीच आमिर के दोस्त का बयान; निजी जीवन पर किए बड़े खुलासे

विज्ञापन

Aamir Khans Friend Reveals Why Ex Kiran And Reena Did Not Attend His Wedding With Gauri
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर ने कीं तीन शादियां 
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से की थी, जो 2005 से 2021 तक चली थी। अब आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed