'सत्याग्रह' के 13 साल पूरे होने पर अमृता राव ने शेयर की खास पोस्ट, फिल्म की इस याद को बताया सबसे खूबसूरत
Amrita Rao: एक्ट्रेस अमृता राव ने अपनी फिल्म ‘सत्याग्रह’ के 13 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी कुछ खास यादें शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपने अनुभव के बारे में बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को ‘सत्याग्रह’ की रिलीज को 13 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अमृता राव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के कुछ यादगार सीन्स का एक वीडियो मोंटाज शेयर किया। इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।
ये थी फिल्म की सबसे खूबसूरत याद
वीडियो शेयर करते हुए विवाह एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आज सत्याग्रह की सालगिरह है... खूबसूरत यादें। सबसे खूबसूरत याद अमिताभ बच्चन सर के साथ काम करने की है।’
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी सत्याग्रह में अमिताभ बच्चन के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन रामपाल, अमृता राव, मनोज बाजपेयी और विपिन शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
30 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी फिल्म
- ‘सत्याग्रह’ को प्रकाश झा, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।
- फिल्म को प्रकाश झा प्रोडक्शंस और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था।
- भारत में यह फिल्म 30 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी, जबकि यूएई में इसे एक दिन पहले यानी 29 अगस्त को रिलीज किया गया था।
- फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अंजुम राजाबली और प्रकाश झा ने काम किया था।
- सचिन के. कृष्णा फिल्म के सिनेमैटोग्राफर थे, जबकि संतोष मंडल ने फिल्म की एडिटिंग की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमृता राव हाल ही में लीगल ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में कार एक्सीडेंट का शिकार हुए द ग्रेट खली, बाल-बाल बचे, वीडियो शेयर कर दिया अपडेट