फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan Kids Ibrahim Ali Khan and sara Sunday Target Practice shares Photos On social Media

रविवार की छुट्टी में बच्चों संग पटौदी पैलेस पहुंचे सैफ अली खान; निशानेबाजी का अभ्यास करते दिखे इब्राहिम-सारा

Sun, 30 Aug 2026 07:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Aug 2026 07:48 PM IST
सार

Ibrahim Ali Khan Photos: इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ फोटोज साझा किए हैं, जिनमें वे निशानेबाजी का अभ्यास करते दिखे हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Kids Ibrahim Ali Khan and sara Sunday Target Practice shares Photos On social Media
इब्राहिम अली खान-सारा - फोटो : इंस्टाग्राम@iak

विस्तार

'छोटे नवाब' इब्राहिम अली खान रविवार की छुट्टी में निशानेबाजी का अभ्यास करते दिखे। उनके अलावा बहन सारा अली खान और छोटे भाई तैमूर भी नजर आए। इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Kids Ibrahim Ali Khan and sara Sunday Target Practice shares Photos On social Media
इब्राहिम अली खान-सारा-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iak

बच्चों के साथ पैतृक घर पटौदी पैलेस पहुंचे सैफ
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरों की सीरीज पोस्ट की है, जिनमें वे अपने भाई-बहनों के साथ निशानेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे हैं।
बच्चे जिस वक्त निशानेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं, सैफ अली खान उनकी निगरानी कर रहे हैं। तस्वीरों में सैफ की झलक भी है। यह तस्वीरें एक्टर के पैतृक घर पटौदी पैलेस की लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan Kids Ibrahim Ali Khan and sara Sunday Target Practice shares Photos On social Media
इब्राहिम अली खान-सारा - फोटो : इंस्टाग्राम@iak

सारा ने किया इब्राहिम को हैरान?
तस्वीरों में इब्राहिम अली खान और सारा अली खान दोनों भाई-बहन, हाथों में बंदूक थामे निशाना लगा रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमून भी वहां मौजूद हैं। सारा के निशानेबाजी स्किल देख भाई इब्राहिम हैरान रह गए। 

विज्ञापन

Saif Ali Khan Kids Ibrahim Ali Khan and sara Sunday Target Practice shares Photos On social Media
इब्राहिम अली खान-सारा-तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम@iak

बता दें कि सैफ अली खान के अमृता सिंह के साथ दो बच्चे-इब्राहिम और सारा हैं। सैफ और अमृता का साल 2004 में तलाक हो गया था। साल 2012 में उन्होंने करीना कपूर से शादी रचाई। करीना कपूर के साथ सैफ के दो बेटे-तैमूर और जेह अली खान हैं। बीते दिनों पूरे परिवार ने रक्षाबंधन का जश्न साथ में मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed