फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arshad Warsi Credits Kangana Ranaut For Starting The Nepotism Debate In Bollywood

अरशद वारसी ने इस एक्ट्रेस को दिया बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस शुरू करने का क्रेडिट, स्टार किड्स पर कही ये बात

Sun, 30 Aug 2026 09:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 30 Aug 2026 09:22 PM IST
सार

Arshad Warsi: बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद को लेकर लंबे समय से बहस होती रही है। अब एक्टर अरशद वारसी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Arshad Warsi Credits Kangana Ranaut For Starting The Nepotism Debate In Bollywood
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

विस्तार

एक्ट्रेस कंगना रनौत के नेपोटिज्म पर बयान देने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है। जहां कुछ एक्टर्स इस पर बात करने से बचते हैं, वहीं अरशद वारसी ने इस मामले पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। 

विज्ञापन

इस एक्टर को दिया बहस शुरू करने का क्रेडिट
फिल्मीग्यान से बातचीत के दौरान अरशद से पूछा गया कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, तब क्या एक्टर्स नेपोटिज्म को लेकर परेशान रहते थे?

इस पर अरशद ने कहा, ‘कंगना ने नेपोटिज्म की बात सामने रखी और फिर यह मुद्दा बड़ा हो गया। हर कोई इसके बारे में बात करने लगा। हां, यह है, लेकिन मुझे इससे परेशानी नहीं होती। मेरा दिल कहता है कि आखिर में यह मायने रखता है कि आप कितने टैलेंटेड हैं और आप कितनी दूर तक जाएंगे।’

विज्ञापन

अरशद खुद भी बिना किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखे बॉलीवुड में आए थे। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में एंट्री मिलना और लंबे समय तक करियर चलाना दो अलग-अलग चीजें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में कनेक्शन होने से किसी को पहला मौका आसानी से मिल सकता है, लेकिन उसके बाद एक्टर की काबिलियत ही तय करती है कि वह अपने करियर में कितनी आगे तक जाएगा।

Arshad Warsi Credits Kangana Ranaut For Starting The Nepotism Debate In Bollywood
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टार किड्स पर भी होता है काफी दबाव
अरशद ने नेपोटिज्म की बहस के दूसरे पहलू पर भी बात की। उन्होंने बताया कि स्टार किड्स पर भी अपने माता-पिता की वजह से काफी दबाव रहता है।

अरशद ने कहा, ‘मैं यह भी जानता हूं कि स्टार किड होना आसान नहीं है। उनसे उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं। आज मैं अपने बच्चे के साथ भी ऐसा होता हुआ देखता हूं।’

उन्होंने समझाया कि दर्शक अक्सर यह उम्मीद करने लगते हैं कि अगर किसी एक्टर का बच्चा है, तो उसमें भी अपने माता-पिता जैसी एक्टिंग की क्षमता जरूर होगी।

Arshad Warsi Credits Kangana Ranaut For Starting The Nepotism Debate In Bollywood
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

क्या है अरशद की राय

  • अरशद के मुताबिक, यह उम्मीद स्टार किड्स के लिए खुद एक तरह का दबाव बन जाती है।
  • उन्होंने कहा कि स्टार किड्स से बहुत ज्यादा उम्मीद की जाती है और उन पर अपने माता-पिता की पहचान और सफलता को बनाए रखने का दबाव रहता है।
  • अरशद के लिए इंडस्ट्री में कनेक्शन किसी को मौका दिला सकते हैं, लेकिन सिर्फ कनेक्शन की वजह से कोई सफल एक्टर नहीं बन सकता।
  • मौका मिलने के बाद सफलता हासिल करने के लिए टैलेंट और मेहनत जरूरी है।


ये भी पढ़ें- हरियाणा में कार एक्सीडेंट का शिकार हुए द ग्रेट खली, बाल-बाल बचे, वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed