{"_id":"6a573fe77130a0f2bd06361f","slug":"jailer-2-actress-anna-rajan-files-police-complaint-after-morphed-and-obscene-image-goes-viral-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jailer 2: क्यों आग-बबूला हुईं 'जेलर 2' की अभिनेत्री अन्ना राजन? पुलिस से की दखल देने की अपील; जानें पूरा मामला","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Jailer 2: क्यों आग-बबूला हुईं 'जेलर 2' की अभिनेत्री अन्ना राजन? पुलिस से की दखल देने की अपील; जानें पूरा मामला
Wed, 15 Jul 2026 01:38 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:38 PM IST
सार
Anna Rajan: अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' की अभिनेत्री अन्ना राजन ने एक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले में केरल पुलिस से दखल देने की अपील की है। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
अन्ना राजन
- फोटो : आइएमडीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम एक्ट्रेस अन्ना राजन ने सोशल मीडिया पर अपनी मॉर्फ्ड (बदली हुई) तस्वीरों के शेयर किए जाने पर चिंता जताई है। 'जेलर 2' की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही एडिट किए गए फोटो का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसे किसी और हैंडल से पोस्ट किया गया था। उन्होंने अपनी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल की निंदा की।
विज्ञापन
अन्ना राजन
- फोटो : इंस्टाग्राम
नाराज हुईं अन्ना राजन
अन्ना ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की और बताया कि उनकी एक तस्वीर को एडिट करके उसे बदनाम करने के मकसद से इस्तेमाल किया गया। उन्होंने लिखा 'इस तस्वीर को बुरी नीयत से एडिट किया गया है और मेरी बेइज्जती करने के लिए अश्लील और अपमानजनक तरीके से पोस्ट किया गया है। यह शर्मनाक, अस्वीकार्य और मेरी प्राइवेसी और सम्मान का उल्लंघन है।'

Jennifer Winget: तलाक के 12 साल बाद फिर दुल्हन बन सकती हैं जेनिफर विंगेट? दावा- गुरुवार को यूके में होगी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना राजन
- फोटो : एक्स
कानूनी कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने लिखा 'मैं आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट की रिपोर्ट कर रही हूं और कानून के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी। जो कोई भी इस एडिट किए गए कंटेंट को बनाने या शेयर करने के लिए जिम्मेदार है, उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा। कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मैं तब तक इस मामले को आगे बढ़ाएंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता।'

पुलिस से की कार्रवाई करने की गुजारिश
उन्होंने आगे लिखा 'कृपया ऐसे अपमानजनक कंटेंट का समर्थन या उसे शेयर न करें। इस अकाउंट ने मेरी एक बुरी तरह से एडिट की गई और बदनामी करने वाली तस्वीर पोस्ट की है। मैं केरल पुलिस और साइबर क्राइम से तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध करती हूं। मैंने सबूत सुरक्षित रख लिए हैं और मैं पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराऊंगी।'

फिल्म 'जेलर 2'
- फोटो : X
अन्ना राजन का वर्कफ्रंट
अन्ना राजन मलयालम फिल्म 'अंगमाली डायरीज' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। अब वह रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' से तमिल फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं।
अन्ना राजन मलयालम फिल्म 'अंगमाली डायरीज' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। अब वह रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' से तमिल फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं।
View this post on Instagram