{"_id":"6a5717b7ead919506b0efa74","slug":"michael-johnston-says-no-plan-for-obsession-sequel-despite-record-breaking-box-office-success-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Obsession: माइकल ने हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के सीक्वल को लेकर किया बड़ा खुलासा,जानिए क्या आएगा इसका दूसरा भाग","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Obsession: माइकल ने हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के सीक्वल को लेकर किया बड़ा खुलासा,जानिए क्या आएगा इसका दूसरा भाग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:24 AM IST
सार
Obsession Sequel: हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' में मुख्य भूमिका निभा चुके माइकल जॉनस्टन ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जानिए क्या आएगी 'ऑब्सेशन 2' या नहीं?
विज्ञापन
1 of 6
माइकल जॉनस्टन
- फोटो : ANI, सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है। 'ऑब्सेशन' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है, अब इसके सीक्वल को लेकर एक खास जानकारी सामने आई है। जिसे लेकर फिल्म के मुख्य अभिनेता माइकल जॉनस्टन ने खुलासा किया है।
2 of 6
‘ऑब्सेशन’
- फोटो : X
'ऑब्सेशन' का सीक्वल
'ऑब्सेशन' फिल्म के मुख्य अभिनेता माइकल जॉनस्टन ने एक इंटरव्यू में यह साफ किया है कि इस फिल्म के सीक्वल की फिलहाल कोई योजना नहीं है। माइकल ने कहा कि हालांकि वे इस फिल्म के अगले भाग में काम करना पसंद करेंगे, लेकिन अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है।
माइकल ने मजाक में कहा कि फिल्म में उनके किरदार 'बेयर' को जो अंत मिला, दर्शक उसी के हकदार उसे मानते थे। इसलिए शायद ही लोग उसकी वापसी चाहें। हालांकि, उन्होंने फिल्म के निर्देशक करी बार्कर के उस आइडिया की तारीफ की, जिसमें इस फिल्म को एक अलग-अलग कहानियों वाली सीरीज में बदलने की बात कही गई है।
3 of 6
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन
- फोटो : X
'ऑब्सेशन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'ऑब्सेशन' करीब 6.2 करोड़ रुपये के छोटे बजट में मात्र 20 दिनों में बनकर तैयार हुई थी। लेकिन इसने दुनिया भर में करीब 3,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। यह इस साल की सबसे बड़ी हॉरर फिल्म बनकर उभरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
‘ऑब्सेशन’
- फोटो : X
क्या है 'ऑब्सेशन' की कहानी?
फिल्म 'ऑब्सेशन' में बेयर (माइकल जॉनस्टन) नाम का लड़का अपनी क्रश निक्की (इंडे नवरेट) का दिल जीतने के लिए एक जादुई और रहस्यमयी खिलौना तोड़ता है। उसकी इच्छा तो पूरी हो जाती है, लेकिन इसके बाद उसके सामने बेहद डरावने और भयानक नतीजे आते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'ऑब्सेशन' का सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
बदला फिल्म का अंत
इंटरव्यू के दौरान माइकल ने बताया कि फिल्म के मेकर्स ने पहले एक बहुत ही खौफनाक अंत शूट किया था, जिसमें निक्की की मौत हो जाती है। उस सीन में बंदूक चलती है और खून के छींटे उड़ते हैं। लेकिन बाद में मेकर्स ने उस डरावने सीन को हटा दिया और फिल्म का अंत ऐसा रखा, जिसमें निक्की की जान बच जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।