{"_id":"6a54ab6e253ecdf7eb0cbe53","slug":"15-years-of-zindgi-na-milegi-dobara-release-hrithik-roshan-farhan-akhtar-abhay-deol-with-katrina-kaif-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ZNMD: रणबीर करने वाले थे ऋतिक का रोल, असली सांड के साथ शूट हुआ क्लाइमैक्स; मेकर्स से क्यों नाराज हुए अभय देओल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ZNMD: रणबीर करने वाले थे ऋतिक का रोल, असली सांड के साथ शूट हुआ क्लाइमैक्स; मेकर्स से क्यों नाराज हुए अभय देओल?
Wed, 15 Jul 2026 08:32 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:32 AM IST
सार
15 years of Zindagi Na Milegi Dobara: साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अपने शीर्षक को ही पूरी फिल्म में एक कहानी की तरह बयां करती है। हालांकि, आज भी कई फैन इस फिल्म से जुड़े किस्सों से अंजान हैं। तो देर किस बात की? आज फिल्म के 15 साल पूरे होने पर जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के 15 साल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि। इन पांच कलाकारों ने मिलकर 15 साल पहले दर्शकों और खासकर युवाओं को एक ऐसी फिल्म दी जिसे देखने के बाद उन्हें जिंदगी की अहमियत का एहसास हुआ। यह अहसास हुआ कि यह जिंदगी सिर्फ एक ही है और इसे सिर्फ आज की चिंता और कल की फिक्र में बर्बाद ना करें।
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की रिलीज को 15 साल पूरे हो चुके हैं। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म आज कल्ट मानी जाती है और युवाओं की फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में मौजूद है। फिल्म की कहानी जिंदगी में खुद को खुश रखने की अहमियत बताती है। यहां जानें इस फिल्म से जुड़ी खास बातें...

फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक को लगता था पानी से डर
फिल्म के एक सीन में ऋतिक, फरहान और अभय को कटरीना के साथ स्कूबा डाइविंग करनी थी। इस सीन में पानी के अंदर की शांति और सुकून दिखाना था पर इसे फिल्माने के लिए एक्टर्स को काफी हिम्मत दिखानी पड़ी।
यह सीन स्पेन के कैटेलोनिया क्षेत्र में कोस्टा ब्रावा में फिल्माया गया था। सभी एक्टर्स में ऋतिक रोशन को पानी से सबसे ज्यादा डर लगता था। मगर फिर भी ट्रेनर की मदद से उन्होंने इस सीन को पूरा किया। एक इंटरव्यू में खुद ऋतिक ने बताया था कि इस फिल्म के बाद पानी से उनका डर हमेशा के लिए खत्म हो गया।

दर्शकों ने पहली बार देखा ला टोमाटीना फेस्टिवल
'ला टोमाटीना फेस्टिवल' के बारे में उस वक्त तक ज्यादातर दर्शकों को जानकारी नहीं थी। फिल्म देखने के बाद लोगों को स्पेन के इस खास त्योहार के बारे में पता चला। स्पेन में इस दृश्य को फिल्माना भी आसान नहीं था।
इस सीन के लिए मेकर्स को लोकल अथॉरिटीज से खास इजाजत लेनी पड़ी थी। शूट के दौरान लगभग 16 टन टमाटर का उपयोग होना था। इसकी वजह से अथॉरिटी से वादा किया गया कि जब टीम शूट खत्म करके वापस जाएगी तो सड़कों को पूरी तरह साफ करेगी।

मेकर्स से नाराज हुए अभय देओल
फिल्म में अभय देओल ने कबीर का रोल निभाया था। उनका किरदार फिल्म में अलग तरह से लिखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके किरदार के अनुसार ही उसका प्रमोशन किया गया। इस बात से अभय मेकर्स से थोड़ा खफा थे।
वह फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स पर कम ही दिखाई दिए। वहीं अवॉर्ड शो में अभय और फरहान को सहायक भूमिका में नॉमिनेट किया गया, जबकि ऋतिक को लीड केटेगरी में नॉमिनेट किया गया। इससे खफा होकर तो अभय ने अवॉर्ड्स सेरेमनी का हिस्सा बनना ही छोड़ दिया।

ऋतिक और अभय नहीं थे पहली पसंद
फिल्म की कास्टिंग जब शुरू हुई तो ऋतिक रोशन और अभय देओल पहली पसंद नहीं थे। रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक वाला रोल रणबीर कपूर और अभय वाला रोल इमरान खान को ऑफर किया गया था। मगर रणबीर उस वक्त यह रोल करने के लिए कम उम्र के थे और इमरान खान भी काफी यंग थे।
दोनों ने इस रोल से मना कर दिया, जिसके बाद यह रोल ऋतिक रोशन और अभय देओल ने किया। दोनों ही अपने किरदर में काफी फिट बैठे।

ऋतिक ने बचाई जान
फिल्म के एक सीन में ऋतिक रोशन गाड़ी चला रहे थे जबकि फरहान और अभय साथ बैठे हुए थे। शूट के दौरान जब गाड़ी ढलान पर आई तो ऋतिक हैंड ब्रेक लगाना भूल गए। इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ने लगी।
ऋतिक ने सावधानी दिखाते हुए कूदकर ब्रेक दबाया और गाड़ी के अंदर बैठे फरहान और अभय हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

लग्जरी होटल की जगह कारवां
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की कहानी का सबसे बड़ा एलीमेंट दोस्ती था। जोया चाहती थीं कि एक्टर्स के बीच सिर्फ स्क्रीन पर ही बनावटी दोस्ताना रिश्ता न लगे। ऐसे में एक्टर्स जब शूट नहीं करते थे तो साथ वक्त बिताते थे।
वहीं होटल में रुकने के बजाय जोया ने उन्हें 'कारवां' (चलती फिरती गाड़ी जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं) में ठहरवाया। इन सबके चलते एक्टर्स के बीच अच्छा खासा बॉन्ड बन गया जो स्क्रीन पर नजर भी आया।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुजैन के सुझाव पर ऋतिक ने भरी हामी
शुरुआत में ऋतिक इस फिल्म पर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे। मगर उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने पहले स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद उन्होंने ऋतिक को फिल्म में अभिनय करने की सलाह दी।
एक्टर ने अपनी पत्नी की बात को माना और फिल्म की। फिल्म की शुरुआत में क्रेडिट्स में सुजैन को शुक्रिया भी कहा गया है।

असली सांड के साथ फिल्माया गया क्लाइमैक्स सीन
फिल्म के आखिरी सीन में 'बुल्स रन' का सीन दिखाया गया है। इसमें कलाकारों के पीछे दौड़ते दिखाए गए सांड असली थे। भले ही यह सीन एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में शूट हुए मगर फिर भी एक्टर्स इस सीन को फिल्माते वक्त काफी घबराए हुए थे, क्योंकि उनके पीछे असली सांड दौड़ रहे थे।
फिल्म के आखिरी सीन में 'बुल्स रन' का सीन दिखाया गया है। इसमें कलाकारों के पीछे दौड़ते दिखाए गए सांड असली थे। भले ही यह सीन एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में शूट हुए मगर फिर भी एक्टर्स इस सीन को फिल्माते वक्त काफी घबराए हुए थे, क्योंकि उनके पीछे असली सांड दौड़ रहे थे।
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने जीते कई पुरस्कार
फिल्म ने रिलीज होने के बाद कई पुरस्कार अपने नाम किए। इसे दो नेशनल अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया। फिल्म के गाने 'सेनोरिटा' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का अवॉर्ड बोस्को-सीजर को दिया गया। वहीं दूसरा अवॉर्ड बायलोन फोन्सेका को सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी के लिए मिला।
इसके अलावा फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी इसे 13 केटोगरी में नामांकित किया गय, जिसमें से 7 अवॉर्ड्स फिल्म ने अपने नाम किया। इनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (जोया अख्तर) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (फरहान अख्तर) शामिल हैं।

बॉक्स आफिस पर की तगड़ी कमाई
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' 15 जुलाई 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट उस समय करीब 55 करोड़ था। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म का कलेक्शन वर्ल्ड वाइड 153.10 करोड़ था जबकि भारत में इसने 121.47 करोड़ रुपये कमाए।