फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: 'बंद करो!' फोटो और वीडियो लेने से परेशान हुईं मौनी रॉय, पैपराजी को लगा दी फटकार

Wed, 15 Jul 2026 09:55 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 15 Jul 2026 09:55 AM IST
सार

Mouni Roy Viral Video: मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह पैपराजी को फटकार लगाते हुए नजर आ रही हैं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अभिनेत्री अपने पति से अलग हो गई हैं।

विज्ञापन
Viral Video Mouni Roy Loses Cool As Paparazzi Keep Filming Her Inside Car
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस मौनी रॉय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मौनी रॉय टीवी होस्ट और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर के साथ बाहर निकलीं। यहां उन्हें पैपराजी के साथ एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वायरल वीडियो में मौनी रॉय काफी परेशान दिख रही हैं। जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लेनी चाहीं तो वह उन पर बरस पड़ीं।
Viral Video Mouni Roy Loses Cool As Paparazzi Keep Filming Her Inside Car
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में मौनी रॉय अपनी गाड़ी के अंदर बैठती हुई नजर आ रही हैं। कार में बैठने के बाद भी फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें और वीडियो लेते रहे। लगातार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से एक्ट्रेस चिढ़ती हुई दिखीं। मौनी रॉय ने पैपराजी से बार-बार रुकने के लिए कहा। जब वो नहीं माने तो उन्होंने कड़े लहजे में कहा 'बंद करो!'।

'नास्तिक हूं मगर किसी धर्म का अनादर नहीं करता', 'उत्तर दा पुत्तर' में अपने किरदार पर बोले अन्नू कपूर

Viral Video Mouni Roy Loses Cool As Paparazzi Keep Filming Her Inside Car
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
पति से अलग हुईं मौनी रॉय
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब मौनी ने अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की पुष्टि की है। हाल ही में मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से अलग होने की पुष्टि की
14 मई को, मौनी ने सूरज के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वे 'इस दौर से निजी तौर पर और शांति से गुजरने' पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन उनकी दोस्ती हमेशा यादगार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Video Mouni Roy Loses Cool As Paparazzi Keep Filming Her Inside Car
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
दो परंपराओं से की थी शादी
मौनी रॉय ने कई वर्षों तक डेटिंग करने के बाद 27 जनवरी, 2022 को सूरज से शादी की थी। उनकी शादी मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं से हुई थी।
विज्ञापन
Viral Video Mouni Roy Loses Cool As Paparazzi Keep Filming Her Inside Car
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम-@imouniroy
मौनी रॉय का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस हाल ही में संजय कपूर, शहीर शेख, निमरत कौर अहलूवालिया और अविनाश मिश्रा के साथ वेब शो 'अब होगा हिसाब' में नजर आई थीं। इसके अलावा उनके पास मधुर भंडारकर की फिल्म 'द वाइव्स' भी है, जिसमें शालिनी पासी भी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepak Yadav (@deepakyadav___)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed