‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: अनचाहे मिशन पर निकलेंगे कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव, जानें कौन देगा उनका साथ?
Vibe Trailer Released: फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर मेकर्स ने बुधवार को रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव तीनों ही अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। जानें कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को कुणाल खेमू ने अपनी अगली फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज किया। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमें खुद कुणाल भी प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव के मुख्य किरदारों में है। जानें क्या खास है फिल्म के ट्रेलर में...
फिल्म ‘वाइब’ में क्या दिखाया गया?
फिल्म ‘वाइब’ के ट्रेलर में कॉमेडी और एक्शन दोनों ही सामान्य मात्रा में परोसे गए हैं। कुणाल खेमू की कॉमेडी और स्पर्श श्रीवास्तव के सुलझे हुए अभिनय के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। यह फिल्म फैंस का मनोरंजन कर सकती है। जानें कैसा है इसका ट्रेलर?
- फिल्म वाइब के 2 मिनट 44 सेकेंड के ट्रेलर में रोमांस और कॉमेडी को दिखाया गया है।
- ट्रेलर में बताया कि कहानी दो दोस्तों हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) की है।
- बेपरवाह जिंदगी जीने वाले इन दोस्तों को पता चलता है कि देश एक बड़े खतरे का सामना करने वाला है।
- इस खतरे से निपटने के लिए दोनों को एक मिशन में शामिल किया जाता है, जिसका यह दोनों ही हिस्सा नहीं बनना चाहते।
- फिल्म में प्रीति जिंटा हार्दिक और बग्स की बॉस बनी हैं। वो भी इसमें एक्शन करती नजर आएंगी।
- दूसरी तरफ अभिनेत्री वंशिका धीर, कुणाल के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
- इस ट्रेलर में कुणाल की रियल लाइफ सास और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की भी झलक है।
स्पाई वर्ल्ड में कॉमेडी का मसाला
‘वाइब’ के ट्रेलर में स्पाई वर्ल्ड से प्रेरित कहानी को कॉमेडी में लपेट कर दिखाया गया है।
- कुणाल के लिए यह दूसरी फिल्म है जिसका वह निर्देशन करेंगे।
- 'लापता लेडीज' में एक गंभीर किरदार निभाने के बाद स्पर्श श्रीवास्तव पहली बार कॉमेडी रोल में दिखाई देंगे।
- प्रीति जिंटा की तो ‘बंटवारा 1947’ के बाद यह रोल उनके लिए भी कुछ नया है।
कब रिलीज होगी ‘वाइब’ ?
फिल्म ‘वाइब’ का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया है। इसका निर्माण भी कुणाल खेमू, चिराग निहलानी के साथ मिलकर ड्रोगो फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।