जेलर 2 रिलीज डेट: ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म
Jailer 2 Release Date: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट शेयर किया है। जानिए कब रिलीज होगी ये फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘जेलर 2’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है और इसके कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग भी की जा रही है। अब फिल्म के मेकर्स ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है।
कब रिलीज होगी ‘जेलर 2’?
आज ‘जेलर 2’ के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके साफ कर दिया कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सन पिक्चर्स ने एक्स पर एक नई तस्वीर शेयर करते हुए कंफर्म किया कि ‘जेलर 2’ पोस्टपोन नहीं हुई है। फिल्म पहले से तय तारीख यानी 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘अक्टूबर 15 को हम तूफान मचाने आ रहे हैं।’
फिल्म की रिलीज डेट दशहरा के आसपास पड़ रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को पहले वीकेंड पर बड़ी ओपनिंग मिल सकती है।
October 15th Alappara Kelappurom!🔥 #Jailer2@rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk #PallaviSingh @valentino_suren #SantoshRaju @kabilanchelliah @kuchirayar73 @RIAZtheboss #Jailer2FromOct15 pic.twitter.com/vhrR4Z2nSD
— Sun Pictures (@sunpictures) September 2, 2026
‘जेलर 2’ के बारे में
- ‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- यह फिल्म साल 2023 में आई सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है।
- पहली फिल्म में रजनीकांत और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
- ‘जेलर 2’ में रजनीकांत और राम्या कृष्णन एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। दोनों फिल्म में पति-पत्नी का किरदार निभाएंगे।
- इसके अलावा योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक भी अपने पहले पार्ट वाले किरदारों को दोबारा निभाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- पवन कल्याण जन्मदिन: रीमेक फिल्मों से बदली पवन कल्याण की किस्मत, जानें ऐसी 10 फिल्मों के बारे में