फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   PM modi to amit shah and Ravi Kishan congratulate Pawan Kalyan on his Birthday

पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और रवि किशन तक, इन नेताओं ने पवन कल्याण को दी जन्मदिन की बधाई; इस बात की तारीफ की

Wed, 02 Sep 2026 12:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Sep 2026 12:00 PM IST
सार

Pawan Kalyan Birthday: पवन कल्याण के जन्मदिन पर उनके फैंस और उनके साथी कलाकारों के साथ राजनेता भी खुश हैं। पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
PM modi to amit shah and Ravi Kishan congratulate Pawan Kalyan on his Birthday
पीएम और राजनेताओं ने दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दो सितंबर को साउथ के अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार में कल्याण की भूमिका की सराहना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने पवन कल्याण को बधाई दी
पीएम मोदी ने लिखा, 'श्री पवन कल्याण गारू को जन्मदिन की बधाई। वे लोगों के बीच बहुत सम्मानित हैं और आंध्र प्रदेश में एनडीए के सुशासन एजेंडे को गति देने में सबसे आगे हैं। समाज की सेवा में उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु मिले।'
विज्ञापन

 

 

PM modi to amit shah and Ravi Kishan congratulate Pawan Kalyan on his Birthday
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जन सेना पार्टी प्रमुख को बधाई दी और राज्य के लिए एनडीए के विकास एजेंडे में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
शाह ने लिखा, 'आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण गारू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए एनडीए के विजन को साकार करने की दिशा में आपके समर्पित प्रयास सराहनीय हैं। नागरिकों की निरंतर सेवा के लिए आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
 

चंद्रबाबू नायडू क्या बोले?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी कल्याण को बधाई दी। नायडू ने एक्स पर लिखा, 'दोस्तों, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण गारू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं दिल से कामना करता हूं कि श्री पवन कल्याण, जो प्रशंसकों के दिलों में हमेशा 'पावर स्टार' के रूप में बसे हुए हैं, सौ साल का जीवन जिएं।'
 

राजनाथ सिंह ने की अभिनेता की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करने और राज्य के विकास में योगदान देने के प्रयास कर रहे हैं।
सिंह ने लिखा 'श्री पवन कल्याण गारू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करने और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'
 

रवि किशन ने की ये प्रार्थना
अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने भी बधाई देते हुए लिखा, 'आंध्र प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई! मैं भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।' 
 

फिल्म और राजनीति में बनाया करियर
अपने फैंस के बीच 'पावर स्टार' के नाम से मशहूर पवन कल्याण ने तेलुगु सिनेमा और राजनीति, दोनों ही क्षेत्रों में एक शानदार करियर बनाया है।
उन्होंने 1996 में 'अक्कडा अम्मायी इक्कडा अब्बायि' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 'थोली प्रेमा', 'बद्री', 'खुशी', 'जलसा', 'गब्बर सिंह' और 'अत्तरिन्तिकी दारेदी' जैसी फिल्मों में काम किया।

PM modi to amit shah and Ravi Kishan congratulate Pawan Kalyan on his Birthday
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण - फोटो : पीटीआई
इन फिल्मों में नजर आए अभिनेता
वह 'वकील साब' (2021) और 'भीमला नायक' (2022) जैसी फिल्मों में नजर आए। हाल ही में उनकी जो फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें 'दे कॉल हिम ओजी', 'हरि हरा वीरा मल्लू' और 'उस्ताद भगत सिंह' शामिल हैं।

पवन कल्याण का राजनीति सफर
कल्याण ने मार्च 2014 में जन सेना पार्टी की स्थापना की और बाद में पूरी तरह से राजनीति में आ गए। वे अभी आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं और पंचायती राज, ग्रामीण विकास और ग्रामीण जलापूर्ति विभागों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed