फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नास्तिक हूं मगर किसी धर्म का अनादर नहीं करता', 'उत्तर दा पुत्तर' में अपने किरदार पर बोले अन्नू कपूर

Wed, 15 Jul 2026 09:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 15 Jul 2026 09:15 AM IST
सार

Annu Kapoor On Uttar Da Puttar: अन्नू कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कई बातें कही हैं। उन्होंने बताया है कि फिल्म में निभाया गया उनका रोल उनकी असली जिंदगी से बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन
I am an atheist but I do not disrespect any religion says annu kapoor ahead of Uttar Da Puttar Release
उत्तर दा पुत्तर - फोटो : यूट्यूब
अन्नू कपूर अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह फिजिक्स प्रोफेसर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में वह वास्तु में अटूट आस्था की कहानी को आगे बढ़ाते हैं। उनके मुताबिक यह उनकी अपनी सोच से बिल्कुल अलग है। उनका मानना है कि एक एक्टर की निजी सोच और उनके निभाए गए किरदारों के बीच फर्क होना चाहिए। 
I am an atheist but I do not disrespect any religion says annu kapoor ahead of Uttar Da Puttar Release
उत्तर दा पुत्तर - फोटो : यूट्यूब
आस्था का अनादर नहीं करते अन्नू कपूर
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अन्नू कपूर के हवाले से लिखा है 'मैं नास्तिक हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी धर्म या किसी की आस्था का अनादर करता हूं। जब प्रोड्यूसर संदीप कपूर मेरे पास एक ऐसे फिजिक्स प्रोफेसर का रोल लेकर आए जो वास्तु में  विश्वास करता है, तो मैंने उसे स्वीकार कर लिया। एक एक्टर के तौर पर, मुझे ऐसे किरदार निभाने का मौका उत्साहित करता है जो असल जिंदगी में मेरी अपनी पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग हों।'

'मौका मिलते ही मैं हां कह दूंगा', टॉम और डेमन ने की भारतीय सिनेमा की तारीफ; बॉलीवुड में काम करने पर कही ये बात

I am an atheist but I do not disrespect any religion says annu kapoor ahead of Uttar Da Puttar Release
उत्तर दा पुत्तर - फोटो : यूट्यूब
मैंने कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाया
उन्होंने आगे कहा 'मैंने उत्सुकता और जानकारी के लिए हस्तरेखा शास्त्र और ज्योतिष पर कई किताबें पढ़ी हैं। मगर ये मेरे निजी अनुभव और शौक हैं। इन्हें एक एक्टर के तौर पर मेरे प्रोफेशनल काम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।'
उन्होंने कहा 'कई बार मेरे बयानों को संदर्भ से हटकर पेश किया जाता है। मैंने कभी किसी की आस्था का मजाक नहीं उड़ाया और न ही कभी अपनी बातों से किसी को दुख पहुंचाने की कोशिश की है। मैं हर व्यक्ति की अपनी पसंद की चीजों में विश्वास रखने की आजादी का सम्मान करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
I am an atheist but I do not disrespect any religion says annu kapoor ahead of Uttar Da Puttar Release
उत्तर दा पुत्तर - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में है गहरा संदेश
फिल्म से दर्शकों को क्या उम्मीद करनी चाहिए, इस पर कपूर का मानना है कि ‘उत्तर दा पुत्तर’ में मजाक-मस्ती के साथ-साथ एक अहम संदेश भी है। 'यह फिल्म मनोरंजन तो करती ही है, साथ ही दर्शकों को एक जरूरी संदेश भी देती है। मैं बस सबसे यही कहूंगा कि ट्रेलर को आखिर तक देखें। जब मेरे किरदार की पत्नी उससे कहती है 'इस वास्तु के चक्कर में तुम डरपोक हो गए हो,’ तो यह एक डायलॉग ही फिल्म की असल बात को बयां कर देता है।'
विज्ञापन
I am an atheist but I do not disrespect any religion says annu kapoor ahead of Uttar Da Puttar Release
उत्तर दा पुत्तर - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
रविंदर सिवाच की लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ में अन्नू कपूर के अलावा रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed