फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सर आप बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं', सोनम वांगचुक से मिलीं स्वरा भास्कर; इस बात के लिए जताया आभार

Wed, 15 Jul 2026 08:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 15 Jul 2026 08:06 AM IST
सार

Swara Bhasker Met With Sonam Wangchuk: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिली हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने उनका आभार जताया है।

विज्ञापन
Swara Bhasker met with Sonam Wangchuk at Jantar Mantar says you are fighting for children future
जंतर मंतर पर स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों ने उनकी सेहत पर चिंता जाहिर की है और उनसे भूख खत्म करने की अपील की है। इस बीच स्वरा भास्कर भी सोनम वांगचुक से मिली हैं।
Swara Bhasker met with Sonam Wangchuk at Jantar Mantar says you are fighting for children future
जंतर मंतर पर स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
वांगचुक से मिलीं स्वरा भास्कर
मंगलवार को स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पर दिखीं, जहां उन्होंने सोनम वांगचुक से मुलाकात की। वह 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके से भी मिलीं। 'कॉकरोच जनता पार्टी' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें स्वरा प्रदर्शन वाली जगह पर दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है 'बिना किसी झिझक और निडर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल हुईं!' 

Samay Raina: 'यह अहंकार नहीं तो और क्या?': SC ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना; करना होगा यह खास काम

Swara Bhasker met with Sonam Wangchuk at Jantar Mantar says you are fighting for children future
जंतर मंतर पर स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा ने जताया आभार
स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यह पोस्ट शेयर किया और अभिजीत के लिए लिखा 'हम सभी के बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने के लिए आपका धन्यवाद।' 
वांगचुक की लगातार चल रही भूख हड़ताल के बारे में उन्होंने लिखा 'कभी न थकने वाले सोनम वांगचुक सर आप बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। मेरा पूरा समर्थन और आभार।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker met with Sonam Wangchuk at Jantar Mantar says you are fighting for children future
नसीरुद्दीन शाह-सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया
कई कलाकारों ने किया सोनम का समर्थन
इससे पहले दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील की। '3 इडियट्स' में चतुर का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने भी वांगचुक का समर्थन किया। दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। श्रेय धनवंतरी के अलावा कई कलाकारों ने सोनम वांगुचक का समर्थन किया है।
विज्ञापन
Swara Bhasker met with Sonam Wangchuk at Jantar Mantar says you are fighting for children future
जंतर मंतर पर स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल
आपको बता दें कि सीजेपी जंतर-मंतर पर 17 दिनों से प्रदर्शन कर रही है। वह नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। सोनम 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Cockroach Janta Party (@cockroachjantaparty)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed