फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mom To Be Deepika Padukone Satiates Dosa Cravings Enjoys Lunch With husband Ranveer Singh See Viral video

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को हुई डोसा खाने की क्रेविंग, रणवीर सिंह के साथ किया लंच; देखें वायरल वीडियो

Wed, 15 Jul 2026 10:07 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 15 Jul 2026 10:07 AM IST
सार

Deepika Padukone Viral Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में दूसरी बार मां बनने वाली दीपिका को डोसा खाने की क्रेविंग हुई। 
 

विज्ञापन
Mom To Be Deepika Padukone Satiates Dosa Cravings Enjoys Lunch With husband Ranveer Singh See Viral video
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को एंजॉय कर रहीं दीपिका को हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

डोसा खाने की क्रेविंग
दीपिका पादुकोण को दक्षिण भारतीय खाना खाने का मन हुआ, जिसके लिए वह रणवीर सिंह के साथ मुंबई के प्रसिद्ध कैफे पहुंचीं। वहां दोनों ने स्वादिष्ट बटर डोसा का आनंद लिया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय दोनों कैजुअल कपड़ों और मास्क में नजर आए।



जानकारी के मुताबिक, दीपिका की डिलीवरी इस साल अक्तूबर-नवंबर के आसपास में हो सकती है। फैंस भी दुआ के बाद दीपिका के दूसरे बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम से लिया ब्रेक
मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले दीपिका ने अपनी दो बड़ी फिल्मों 'किंग' और 'राका' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने 'किंग' फिल्म के लिए शाहरुख खान के साथ दक्षिण अफ्रीका में एक गाना और कुछ एक्शन सीन भी शूट किए। इसके अलावा उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी साउथ फिल्म 'राका' की भी शूटिंग पूरी कर ली है।

विज्ञापन

रणवीर सिंह भी लेंगे ब्रेक
रणवीर सिंह अगस्त से अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करेंगे। दिवाली तक इस फिल्म की शूटिंग करने के बाद, वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पैटरनिटी लीव लेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अब सीधे 2027 में शुरू होगी।

दूसरी बार माता-पिता बनेंगे दीपिका और रणवीर
दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी। सितंबर 2024 में उनकी बेटी 'दुआ पादुकोण सिंह' का जन्म हुआ था। अब दुआ जल्द ही दो साल की उम्र में अपने छोटे भाई या बहन का स्वागत करेंगी। दीपिका ने इसी साल 19 अप्रैल को सोशल मीडिया पर दुआ की एक तस्वीर साझा कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।


यह भी पढ़ें: निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा पता हैं बॉलीवुड के राज, बोलीं- 'उन्हें ऐसी बातें पता हैं जो मुझे भी...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed