फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय टीम को चीयर करने पहुंची कृति सेनन, कबीर बहिया के साथ आईं नजर; रिश्ते को लेकर फैंस ने लगाई अटकलें

Wed, 15 Jul 2026 10:46 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 15 Jul 2026 10:46 AM IST
सार

Kriti Sanon And Kabir Bahia: कृति सेनन बर्मिंघम में अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आई हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं। 

विज्ञापन
Kriti Sanon in Birmingham with rumored boyfriend Kabir Bahia cheers for Team India
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कृति सेनन अपनी नई फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह मंगलवार को बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे मैच को देखने के लिए पहुंचीं। वहां उन्हें उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। स्टैंड्स से उनकी तस्वीरें वायरल हुईं हैं। उनके कथित रिश्ते पर फिर से चर्चा शुरू हो गई।
Kriti Sanon in Birmingham with rumored boyfriend Kabir Bahia cheers for Team India
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन - फोटो : एक्स
बर्मिंघम में साथ दिखीं कृति और कबीर 
बर्मिंघम में साथ दिखने से कृति और कबीर के बारे में महीनों से चल रही अटकलों को और हवा मिली है।
कबीर ने वेन्यू से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह कृति और उनके एक दोस्त के साथ स्टेडियम में पोज देते हुए नजर आए। कृति ने भी मैच की कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट कीं।

Viral Video: 'बंद करो!' फोटो और वीडियो लेने से परेशान हुईं मौनी रॉय, पैपराजी को लगा दी फटकार

Kriti Sanon in Birmingham with rumored boyfriend Kabir Bahia cheers for Team India
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन - फोटो : एक्स
फैंस ने शेयर कीं तस्वीरें
इन पोस्ट्स के सामने आने के तुरंत बाद, एजबेस्टन के स्टैंड्स से कृति की और तस्वीरें एक्स पर वायरल होने लगीं। वनडे मैच के लिए स्टेडियम में मौजूद कई क्रिकेट फैंस में कृति भी शामिल थीं, मगर कबीर के साथ उनकी मौजूदगी ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon in Birmingham with rumored boyfriend Kabir Bahia cheers for Team India
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन - फोटो : एक्स
कृति और कबीर के रिश्ते को लेकर फैली अफवाहें
कृति और कबीर के बारे में अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब एक्ट्रेस ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। तब से, उनके कथित रिश्ते को लेकर खबरें और अटकलें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कबीर, कृति की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Kriti Sanon in Birmingham with rumored boyfriend Kabir Bahia cheers for Team India
कृति सेनन और कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम@k.a.b.b.s
ब्रेकअप की फैली अफवाहें
हाल ही में ब्रेकअप की अफवाहें फैलने के बाद कृति की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा और बढ़ गई थी। ये अटकलें कबीर की एक अनजान महिला के साथ वायरल हुई तस्वीर के बाद शुरू हुई थीं। बाद में कृति ने कबीर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसे उन अफवाहों को खत्म करने के तौर पर देखा गया। आपको बता दें कि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के स्टेटस पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed