'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर में विद्युत जामवाल ने दिखाया एक्शन, मंत्रमुग्ध हुए फैंस; दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
Vidyut Jammwal : विद्युत जामवाल की अदाकारी वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें अभिनेता ने शानदार एक्शन किए हैं। फैंस उनके एक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किताओ सकुराई के निर्देशन में बनी इस लाइव-एक्शन फिल्म में जामवाल, कैपकॉम की मशहूर वीडियो-गेम फ्रेंचाइजी के योग मास्टर 'धलसिम' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को एक्टर का एक्शन अवतार करीब से देखने को मिला है। इसमें ऐसे कॉम्बैट सीन भी शामिल हैं, जो उनकी फुर्ती और एक्शन को दिखाते हैं। यह किरदार अपने अनोखे योग-आधारित फाइटिंग स्टाइल के लिए मशहूर है। फैंस अभिनेता की मार्शल आर्ट्स स्किल्स और इस आइकॉनिक रोल के लिए उनकी काबिलियत की तारीफ कर रहे हैं।
जब धलसिम का किरदार निभाने के लिए विद्युत को कास्ट करने की घोषणा हुई, तो लोगों में इसे लेकर काफी दिलचस्पी पैदा हुई। मार्शल आर्ट्स और एक्शन फिल्मों में उनके बैकग्राउंड को देखते हुए, फैंस उन्हें फिल्म में एक्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित थे।
Normally, I am not a fan of video games movies, but @StreetFighter looks great! Another reason I will watch this, is to see & support apna @VidyutJammwal 🔥
— Krishna (@MeraTimeAayega) September 1, 2026
Now the whole world will see why he was voted as one of the world's best action stars & martial artists on the big screen!… https://t.co/qhsReN4IPG
Vidyut Jammwal as Dhalsim in ‘STREET FIGHTER’ pic.twitter.com/cXmoY1wOXn
— Tap Tap Walkthrough👣 (@TapTapWalk904) September 1, 2026
इस साल की शुरुआत में 'स्ट्रीट फाइटर' का पहला टीजर और टीजर रिलीज हुआ। इसमें विद्युत के किरदार की झलक मिली थी। वहीं नए क्लिप में उन्हें फाइटिंग रिंग में अपने जबरदस्त मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है।
Vidyut Jamwal as Dhalsim in the ‘STREET FIGHTER’ movie. pic.twitter.com/BaqPN6Lac4
— Screen & State (@screen_state) September 1, 2026
Street Fighter \2026 pic.twitter.com/EzounPgi6Y
— gifs out of context (@tikkitweets) September 2, 2026
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना एक्शन दिखा चुके अभिनेता विद्युत जामवाल 'स्ट्रीट फाइटर' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जामवाल ने कलारीपयट्टू में जबरदस्त ट्रेनिंग ली है।
- 'स्ट्रीट फाइटर', जिसे 1987 में लॉन्च किया गया था, फाइटिंग गेम्स की एक सीरीज है।
- यह अलग-अलग तरह के मार्शल आर्टिस्ट के बीच जबरदस्त लड़ाई पर आधारित है।
- फिल्म में एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटिनियो, कैलिना लियांग और डेविड डस्टमालचियन हैं।
- इनके अलावा फिल्म में कोडी रोड्स, जेसन मोमोआ, कर्टिस '50 सेंट' जैक्सन और ओरविले पेक अहम किरदारों में हैं।
- यह फिल्म भारत और इंटरनेशनल लेवल पर 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
PERFECT! Watch the New Trailer for Street Fighter, hitting theaters everywhere October 16. pic.twitter.com/jAAPf1k9jf
— Street Fighter Movie (@Street_Fighter) September 1, 2026