फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Emotional Speech At BFF Akansha Ranjan Kapoor And Sharan Sharma Wedding Goes Viral

Alia Bhatt: बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी में स्पीच के दौरान भावुक हुईं आलिया भट्ट, देखें वायरल वीडियो

Wed, 15 Jul 2026 03:16 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 15 Jul 2026 03:16 PM IST
सार

Alia Bhatt Emotional Speech At Akansha Ranjan Kapoor Wedding: आलिया भट्ट का अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी में दिया गया भावुक भाषण सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आकांक्षा की शादी के दौरान स्पीच देते वक्त आलिया बेहद भावुक हो गईं। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt Emotional Speech At BFF Akansha Ranjan Kapoor And Sharan Sharma Wedding Goes Viral
आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आलिया भट्ट के की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी हो चुकी है। शादी के दौरान कई लोगों ने आकांक्षा के लिए खास स्पीच दी। इस दौरान आलिया ने जब स्पीच दी तो वह काफी भावुक हो गईं। आलिया के अलावा करण जौहर और अथिया शेट्टी भी इमोशनल हो गए।
विज्ञापन

आकांक्षा रंजन कपूर ने साझा किया वीडियो
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म निर्माता शरण शर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। आकांक्षा ने अपनी इस बेहद निजी शादी का एक वीडियो आज इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकांक्षा की सबसे अच्छी दोस्त आलिया भट्ट ने अपने भावुक भाषण से फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया भट्ट की भावुक स्पीच
आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा के लिए एक प्यारी सी स्पीच दी। उन्होंने कहा कि आकांक्षा उनके पूरे फ्रेंड सर्कल को एक साथ जोड़कर रखने वाली कड़ी हैं और वह हर दोस्त के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kanchi🌞 (@akansharanjan)




आलिया ने कहा कि जब आकांक्षा दुल्हन बनकर मंडप में आ रही थीं, तब उन्होंने सबसे पहले दूल्हे शरण शर्मा की तरफ देखा। शरण की आंखों में खुशी के आंसू देखकर आलिया को तसल्ली हुई कि उनकी सहेली बिल्कुल सही जीवनसाथी चुन रही है।

विज्ञापन

भावुक हुए करण जौहर और अथिया शेट्टी
शादी में अपने वादे पढ़ते समय आकांक्षा खुद को रोने से नहीं रोक पाईं। इस इमोशनल पल को देखकर वहां मौजूद फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed