अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'तुम मेरी बेटी...'; जताई कन्यादान की इच्छा
Satish Kaushik Daughter Vanshika Birthday: अनुपम खेर ने दिवंगत अभिनेता और दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस खुशी के मौके पर अनुपम ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट भी साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतीश कौशिक और अनुपम खेर की दोस्ती 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' के दिनों से थी, जब दोनों फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे। आज अनुपम खेर ने अपने दोस्त और अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को उनके जन्मदिन पर बहुत ही भावुक तरीके से बधाई दी है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए वंशिका के लिए एक बेहद प्यारा संदेश लिखा है।
'तुम मेरी बेटी जैसी हो'
अनुपम खेर ने वंशिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि वे हमेशा उन्हें अपनी बेटी और दोस्त मानते आए हैं, तब भी जब सतीश कौशिक जीवित थे। उन्होंने लिखा, 'कुछ रिश्ते खून के नहीं, बल्कि प्यार, भरोसे और अपनेपन से बनते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है। तुम मेरी बच्ची हो।'
अनुपम ने जताई कन्यादान की इच्छा
अनुपम खेर ने वंशिका से वादा किया कि वे हमेशा उनकी रक्षा करेंगे, उन्हें सहारा देंगे और उनके हर सपने को पूरा करने में उनकी मदद करेंगे। उन्होंने आगे लिखा, 'अगर भविष्य में कभी तुम शादी करने का फैसला करोगी, तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यादान करने का सौभाग्य मिले। यह सोचकर ही मेरा दिल खुशी से भर जाता है।' अनुपम ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सतीश स्वर्ग से यह सब देखकर मुस्कुरा रहे होंगे।
सतीश कौशिक का निधन
मार्च 2023 में 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण सतीश कौशिक का अचानक निधन हो गया था। उनके जाने के बाद से ही अनुपम खेर उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। सतीश कौशिक को 'मिस्टर इंडिया' और 'साजन चले ससुराल' जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'तेरे नाम' जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन भी किया था।
यह भी पढ़ें: Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को मिलेगा प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट सम्मान, आईएफएफएम 2026 में होंगी सम्मानित