फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anu Malik celebrates 31 years of Aankhon Mein Base Ho Tum says Suniel Shetty Sonali Bendre brought life

अनु मलिक ने 'आंखों में बसे हो तुम' के 31 साल पूरे होने का मनाया जश्न, बोले- 'सुनील शेट्टी और सोनाली ने...'

Wed, 15 Jul 2026 01:53 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 15 Jul 2026 01:53 PM IST
सार

31 years of Aankhon Mein Base Ho Tum: बॉलीवुड फिल्म 'टक्कर' के गाने 'आंखों में बसे हो तुम' की रिलीज के पूरे 31 साल हो चुके हैं। इस खुशी में इस गाने के संगीतकार अनु मलिक ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Anu Malik celebrates 31 years of Aankhon Mein Base Ho Tum says Suniel Shetty Sonali Bendre brought life
अनु मलिक और 'आंखों में बसे हो तुम' गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक ने अपने मशहूर रोमांटिक गाने 'आंखों में बसे हो तुम' के 31 साल पूरे होने की खुशी मनाई है। सोशल मीडिया पर गाने का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इस सफर को याद किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

यादों का सफर
अनु मलिक ने इंस्टाग्राम पर 'आंखों में बसे हो तुम' गाने का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ अनु ने लिखा कि इस खूबसूरत याद को 31 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो। वक्त भले ही बीत गया, पर इस गाने का जादू आज भी बरकरार है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANU MALIK (@anumalikmusic)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनु ने की कलाकारों की तारीफ
अनु मलिक ने अभिनेता सुनील शेट्टी और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की जमकर तारीफ की। अनु मलिक ने कहा कि दोनों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार केमिस्ट्री से 'आंखों में बसे हो तुम' गाने में जान डाल दी।
 

विज्ञापन

फैंस का किया शुक्रिया
इस खास पोस्ट में अनु ने इतने साल तक 'आंखों में बसे हो तुम' गाने को प्यार देने के लिए दर्शकों का दिल से आभार जताया। अनु ने कहा कि फैंस के प्यार की वजह से ही यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर है।

'आंखों में बसे हो तुम' गाना 1995 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'टक्कर' का है, जो 1995 को रिलीज हुई थी। इसे मशहूर गायक कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था।

फिल्म की स्टारकास्ट
भरत रंगाचारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'टक्कर' में सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कादर खान और मोहन जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे। इस फिल्म के ज्यादातर गाने दर्शकों को पसंद आए थे।

अनु मलिक का शानदार करियर
अनु मलिक पिछले 40 से ज्यादा साल से हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है और कई मशहूर गाने भी गाए हैं। अनु ने 'एक गरम चाय की प्याली हो', 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'गोरी गोरी' जैसे गाने गाए हैं। 

यह भी पढ़े: Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को मिलेगा प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट सम्मान, आईएफएफएम 2026 में होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed