शरत सक्सेना: 'उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा', अभिनेता ने दी हेल्थ अपडेट; एमआरआई कराते हुए शेयर की तस्वीरें
Sharat Saxena Health Update: 76 साल के अभिनेता शरत सक्सेना रीढ़ की हड्डी में हो रही दिक्कत से जूझ रहे हैं। जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत की अपडेट दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरत सक्सेना ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत के बारे में अपडेट देते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अभिनेता को एक बड़ी सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI करवाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक्टर MRI मशीन से जुड़े हुए और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा 'बॉम्बे अस्पताल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI।'
अभिनेता की इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स ने उनके ठीक होने की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
- अभिनेता सुधांशु पांडे ने लिखा, 'महाकाल आपको आशीर्वाद दें।'
- निर्देशक राजीव राय ने लिखा, 'गुड लक और जल्द ठीक हों।'
- अभिनेता अनूप सोनी ने लिखा, 'सर, जल्द ठीक हों।'
- कॉमेडियन अली असगर ने लिखा, 'आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।'
- टिस्का चोपड़ा ने लिखा, 'ढेर सारा प्यार और दुआएं भेज रही हूं, शरत सर।
इतने सारे प्यार और शुभकामनाओं के जवाब में शरत सक्सेना ने कहा, 'आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे लिए दुआएं कीं। मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से ठीक से चल पाऊंगा और काम कर सकूंगा। आप सभी का धन्यवाद। शरत सक्सेना।'
काला हिरण: 'अभी फिल्म रिलीज के लिए तैयार नहीं', मेकर्स ने हाई कोर्ट में दी सफाई; जानें सलमान के वकील की दलील
- शरत सक्सेना बॉलीवुड के एक अनुभवी अभिनेता हैं।
- उन्होंने कई फिल्मों में विलेन और कॉमेडियन का किरदार निभाया है।
- उनकी कुछ यादगार फिल्मों में 'मिस्टर इंडिया', 'गुलाम', 'फिर हेरा फेरी', 'घायल', 'कृष', 'बजरंगी भाईजान' और 'शेरनी' शामिल हैं।
- उन्होंने हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल सिनेमा में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
- हाल ही में वह ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे।