फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Digger final Trailer released featuring tom cruise as villain digger rockwell

डिगर फाइनल ट्रेलर: रिलीज हुआ टॉम क्रूज की अगली फिल्म का ट्रेलर, क्या विलेन बनकर भी दुनिया को बचाएंगे एक्टर?

Thu, 10 Sep 2026 02:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 02:56 PM IST
सार

Tom Cruise next Digger Trailer Released:  फिल्म ‘डिगर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें टॉम क्रूज बहुत ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार एक्शन के साथ कॉमेडी करता दिखाई देगा।

विज्ञापन
Digger final Trailer released featuring tom cruise as villain digger rockwell
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म ‘डिगर’ का फाइनल ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में टॉम क्रूज बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह किरदार उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग होगा। जानें कैसा है ट्रेलर?

विज्ञापन

‘डिगर’ के ट्रेलर में क्या खास?  
फिल्म ‘डिगर’ हॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। इसकी शूटिंग काफी वक्त से चल रही थी। मगर अब जाकर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। जानिए इसमें क्या है खास?

विज्ञापन
  • ट्रेलर में टॉम क्रूज को एक तेल व्यापारी डिगर रॉकवेल के किरदार में दिखाया गया है। 
  • डिगर काफी अमीर और घमंडी किस्म का इंसान है। 
  • उसके अपने कामों की वजह से दुनिया खतरनाक आपदा की तरफ बढ़ रही है। 
  • जब उसे यह पता चलता है तो वह दुनिया को यह सबकुछ समझाने की कोशिश में लग जाता है। 
  • फिल्म के ट्रेलर में कई जबरदस्त एक्शन सीन दिखाए गए हैं। 

Digger final Trailer released featuring tom cruise as villain digger rockwell
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम क्रूज ने अपनाया नया लुक 
फिल्म ‘डिगर’ का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही अभिनेता टॉम क्रूज का लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में वो भूरे बाल और आर्टिफिशियल मेकअप के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं उनका वजन भी कुछ बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म में वह काॅमिक अंदाज में इस मुसीबत से लड़ते दिख रहे हैं।

Digger final Trailer released featuring tom cruise as villain digger rockwell
डिगर - फोटो : वीडियो ग्रैब

कब रिलीज होगी ‘डिगर’ ?
फिल्म ‘डिगर’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टॉम क्रूज के अलावा फिल्म की कास्ट में रिज अहमद, जॉन गुडमैन, सैंड्रा हुलर और जेसी पामन्स शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन एलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी अलेक्जेंडर डिने लारिस जूनियर और निकोलस गियाकोबोन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण  इनारितु , मैरी पैरेंट, टॉम क्रूज और माइकल शार्प ने मिलकर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed