फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emmy Awards 2026 Widows Bay Wins 8 Awards The Pitt Takes Home 4 In Early Ceremony

एमी अवॉर्ड्स 2026: ‘विडोज बे’ का जलवा, 8 अवॉर्ड जीतकर मचाई धूम; ‘द पिट’ ने भी मारी बाजी; देखें लिस्ट

Mon, 07 Sep 2026 12:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

Emmy Awards 2026: रविवार को एमी अवॉर्ड्स की शुरुआती सेरेमनी में कई सितारों ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया। जानिए अवॉर्ड सेशन में किसने मारी बाजी और क्या सेरेमनी में क्या कुछ रहा खास।
 

विज्ञापन
Emmy Awards 2026 Widows Bay Wins 8 Awards The Pitt Takes Home 4 In Early Ceremony
एमी अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : एक्स

विस्तार

रविवार को एमी अवॉर्ड्स की शुरुआती सेरेमनी आयोजित हुई। यह सेरेमनी मुख्य एमी अवॉर्ड्स से आठ दिन पहले आयोजित की गई थी। सेरेमनी में ‘विडोज बे’ और ‘द पिट’ का दबदबा देखने को मिला। 
विज्ञापन


‘डीटीएफ सेंट लुइस’ ने भी जीते 6 अवॉर्ड
‘डीटीएफ सेंट लुइस’ ने लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया और 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके को-स्टार्स और दिग्गज एक्टर्स डेविड हार्बर और लिंडा कार्डेलिनी ने भी अपना पहला एमी अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन


वहीं एप्पल टीवी की हॉरर-कॉमेडी सीरीज ‘विडोज बे’ ने 8 अवॉर्ड अपने नाम किए। सीरीज में मैथ्यू राइस एक छोटे से न्यू इंग्लैंड शहर के मेयर का किरदार निभाते हैं, जो सदियों पुराने एक श्राप से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो ने सिनेमैटोग्राफी, साउंड, म्यूजिक और प्रोडक्शन डिजाइन समेत कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते। एक्ट्रेस बेट्टी गिलपिन ने ‘विडोज बे’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस इन अ कॉमेडी का अवॉर्ड जीता।  

Emmy Awards 2026 Widows Bay Wins 8 Awards The Pitt Takes Home 4 In Early Ceremony
विडोज बे - फोटो : एक्स
‘द पिट’ का भी शानदार प्रदर्शन
  • एचबीओ मैक्स की मेडिकल सीरीज ‘द पिट’ ने भी दूसरे साल अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
  • इस साल यह शो 25 नॉमिनेशन के साथ सबसे ज्यादा नॉमिनेट होने वाला शो है। पहले सीजन में इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था।
  • रविवार को शो ने प्रोस्थेटिक मेकअप और बेस्ट गेस्ट एक्टर इन अ ड्रामा समेत 4 अवॉर्ड जीते।
  • 73 साल के अर्नेस्ट हार्डन जूनियर ने ‘द पिट’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।
  • यह उनका पहला एमी नॉमिनेशन था। शो में उन्होंने लूई क्लोवरफील्ड का किरदार निभाया है।

Emmy Awards 2026 Widows Bay Wins 8 Awards The Pitt Takes Home 4 In Early Ceremony
शाइलीन वुडली - फोटो : एक्स
‘प्लुरिबस’ ने भी जीते 4 एमी
‘ब्रेकिंग बैड’ के क्रिएटर विंस गिलिगन की एप्पल टीवी सीरीज ‘प्लुरिबस’ ने भी 4 अवॉर्ड जीते। शो को एडिटिंग, प्रोडक्शन डिजाइन और साउंड मिक्सिंग जैसी कैटेगरी में अवॉर्ड मिले।

शाइलीन वुडली ने जीता पहला एमी
एक्ट्रेस शाइलीन वुडली ने ‘पैराडाइज’ में अपनी भूमिका के लिए बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस इन अ ड्रामा का अवॉर्ड जीता। यह उनका पहला एमी अवॉर्ड है।

वहीं निकोलस केज की सीरीज ‘स्पाइडर नोयर’, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो ने पिछले हफ्ते सिर्फ एक सीजन के बाद कैंसिल कर दिया था, ने 5 एमी अवॉर्ड जीते। इनमें विजुअल इफेक्ट्स और स्टंट्स के अवॉर्ड भी शामिल हैं।

Emmy Awards 2026 Widows Bay Wins 8 Awards The Pitt Takes Home 4 In Early Ceremony
रॉब रीनर - फोटो : एक्स
रॉब रीनर को मिला मरणोपरांत सम्मान
  • इस समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब रॉब रीनर को ‘द बेयर’ में उनके काम के लिए बेस्ट गेस्ट एक्टर इन अ कॉमेडी का अवॉर्ड दिया गया।
  • जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, उन्हें सम्मान देने के लिए दर्शकों ने लंबे समय तक तालियां बजाईं।
  • उनकी दोस्त और ‘द बेयर’ की को-स्टार जेमी ली कर्टिस भी इस दौरान मौजूद थीं।
  • रेनर ने इससे करीब 50 साल पहले ‘ऑल इन द फैमिली’ में अपनी एक्टिंग के लिए दो एमी अवॉर्ड जीते थे।

बैड बनी ने भी जीता पहला एमी
सिंगर बैड बनी ने भी अपने करियर का पहला एमी अवॉर्ड जीता। उन्हें उनके सुपर बाउल हाफटाइम शो के लिए सम्मानित किया गया। इस शो ने शनिवार को आयोजित हुई पहली सेरेमनी में कुल 7 अवॉर्ड जीते।

Emmy Awards 2026 Widows Bay Wins 8 Awards The Pitt Takes Home 4 In Early Ceremony
एमी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : एक्स- टेलीविजन एकेडमी
कब होगा मुख्य एमी अवॉर्ड्स?
  • शनिवार और रविवार की शुरुआती सेरेमनी को एडिट करके 12 सितंबर को एफएक्सएक्स पर प्रसारित किया जाएगा और अगले दिन हुलू पर स्ट्रीम किया जाएगा।
  • वहीं मुख्य एमी अवॉर्ड्स की सेरेमनी 14 सितंबर को पीकॉक थिएटर में होगी।
  • इसे एनबीसी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा और पीकॉक पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: 'यह कुछ दिव्य है', वरुण धवन ने फिल्म की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर लोगों से की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed