फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   These Bollywood Actors Support Sonam Wangchuk And Appeal For An End To Her Hunger Strike

Sonam Wangchuk: शबाना आजमी से रुबीना तक, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे सेलेब्स; भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

Wed, 15 Jul 2026 01:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 15 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जहां उनका करीब 8.5 किलोग्राम वजन कम हो चुका है और उनका ब्लड प्रेशर 109/70 तक पहुंच गया है। अब बॉलीवुड के कई सितारों ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। 

विज्ञापन
These Bollywood Actors Support Sonam Wangchuk And Appeal For An End To Her Hunger Strike
सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों ने उनकी सेहत पर चिंता जाहिर की है और उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

विज्ञापन

These Bollywood Actors Support Sonam Wangchuk And Appeal For An End To Her Hunger Strike
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम

जीनत अमान 
समाजसेवी और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के प्रदर्शन को लगातार समर्थन मिल रहा है। एक्ट्रेस जीनत अमान ने उनके समर्थन में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने सोनम की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके लिए एक बड़ा इमोशनल नोट लिखा।

उन्होंने लिखा- ‘सोनम वांगचुक की इच्छाओं का सम्मान करते हुए, मैं भारत सरकार से आग्रह करती हूं कि वे इस मुद्दे पर बातचीत शुरू करे, जो पूरे देश के भविष्य से जुड़ा है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

विज्ञापन
विज्ञापन

रुबीना दिलैक
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने जीनत अमान की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘सोनम वांगचुक एक रियल हीरो हैं। उन्हें अपने ही देश की अच्छाई के लिए लड़ते-लड़ते मत मरने दीजिए।’ 

विज्ञापन

ओमी वैद्य
एक्टर ओमी वैद्य, जिन्हें फिल्म ‘3 इडियट्स’ में ‘चतुर रामलिंगम’ के किरदार के लिए जाना जाता है, उन्होंने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। ओमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों से अपील की कि वे वांगचुक की बिगड़ती सेहत और जिस मुद्दे के लिए वे संघर्ष कर रहे हैं, उस पर गंभीरता से ध्यान दें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Omi Vaidya (@omivaidya_official)

चिन्मयी श्रीपदा
सिंगर और वॉइस आर्टिस्ट चिन्मयी श्रीपदा ने भी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर रिएक्शन दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मैं उम्मीद करती हूं कि सोनम अपनी भूख हड़ताल तोड़ दें।’ साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर सोनम वांगचुक के साथ कुछ अनहोनी हो जाती है, तो यह समाज के लिए एक बड़ी क्षति होगी।  

शबाना आजमी
वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी सोनम वांगचुक से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए शबाना ने कहा कि देश को अन्याय के खिलाफ लड़ाई में वांगचुक जैसी आवाजों की जरूरत है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

सोनी राजदान
एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, अरुंधति रॉय और जयती घोष
इनके अलावा एक्टर नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयती घोष समेत कई बड़ी हस्तियों ने उनसे और अन्य प्रदर्शनकारियों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने की बात कही और अपने-अपने हस्ताक्षर किए। 

These Bollywood Actors Support Sonam Wangchuk And Appeal For An End To Her Hunger Strike
रत्ना शाह, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : एक्स
प्रकाश राज और स्वरा भास्कर
इसके अलावा एक्टर प्रकाश राज, स्वरा भास्कर समेत कई सितारों ने जंतर-मंतर पहुंचकर सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cockroach Janta Party (@cockroachjantaparty)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cockroach Janta Party (@cockroachjantaparty)

क्यों जारी है प्रोटेस्ट?
CJP की मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। वजह है हाल ही में NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मामले।

इन पेपर लीक की वजह से देशभर के लाखों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं, भारी तनाव के कारण कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें भी सामने आईं, जिसने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया।

These Bollywood Actors Support Sonam Wangchuk And Appeal For An End To Her Hunger Strike
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक - फोटो : पीटीआई

28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक
लद्दाख के जाने-माने इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हुए। वे 28 जून से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ‘आइस स्तूप’ बनाने के लिए मशहूर वांगचुक, रेमन मैगसेसे अवॉर्ड विजेता भी हैं और फिल्म '3 इडियट्स' के किरदार से उनकी प्रेरणा ली गई थी।

ये भी पढ़ें- Aamir Khan on Love Jihad: लव जिहाद के आरोपों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमारा परिवार सबको अपनाने वाला है’

वांगचुक का कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं होती, वे अपना अनशन जारी रखेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed