Alia Bhatt: बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी में स्पीच के दौरान भावुक हुईं आलिया भट्ट, देखें वायरल वीडियो
Alia Bhatt Emotional Speech At Akansha Ranjan Kapoor Wedding: आलिया भट्ट का अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी में दिया गया भावुक भाषण सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आकांक्षा की शादी के दौरान स्पीच देते वक्त आलिया बेहद भावुक हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म निर्माता शरण शर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। आकांक्षा ने अपनी इस बेहद निजी शादी का एक वीडियो आज इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री और आकांक्षा की सबसे अच्छी दोस्त आलिया भट्ट ने अपने भावुक भाषण से फैंस का दिल जीत लिया है।
आलिया भट्ट की भावुक स्पीच
आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा के लिए एक प्यारी सी स्पीच दी। उन्होंने कहा कि आकांक्षा उनके पूरे फ्रेंड सर्कल को एक साथ जोड़कर रखने वाली कड़ी हैं और वह हर दोस्त के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।
आलिया ने कहा कि जब आकांक्षा दुल्हन बनकर मंडप में आ रही थीं, तब उन्होंने सबसे पहले दूल्हे शरण शर्मा की तरफ देखा। शरण की आंखों में खुशी के आंसू देखकर आलिया को तसल्ली हुई कि उनकी सहेली बिल्कुल सही जीवनसाथी चुन रही है।
भावुक हुए करण जौहर और अथिया शेट्टी
शादी में अपने वादे पढ़ते समय आकांक्षा खुद को रोने से नहीं रोक पाईं। इस इमोशनल पल को देखकर वहां मौजूद फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की आंखें भी नम हो गईं।