फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi Wife Mridula Tripathi Share Emotional Post On Daughter Birthday

‘तुम्हारे मम्मी-पापा बनना हमारा सौभाग्य है’, पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने बेटी के जन्मदिन पर लिखी भावुक पोस्ट

Wed, 15 Jul 2026 03:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Jul 2026 03:34 PM IST
सार

Pankaj Tripathi Daughter Birthday: पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी का आज 20वां जन्मदिन है। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी मृदुला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में बेटी के नाम एक भावुक संदेश लिखा है। 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Wife Mridula Tripathi Share Emotional Post On Daughter Birthday
पंकज त्रिपाठी और पत्नी मृदुला अपनी बेटी आशी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@mrids_

विस्तार

पंकज त्रिपाठी की तरह ही उनकी बेटी आशी को अभिनय से गहरा लगाव है। वह 20 साल की हो चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में आने के लिए तैयार भी हैं। आशी के 20वें जन्मदिन पर मां मृदुला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है, इसमें आशी के नाम एक प्यार भरा संदेश लिखा है। साथ पंकज त्रिपाठी और आशी के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। 

विज्ञापन

आशी के नाम लिखा खास संदेश

पंकज त्रिपाठी की पत्नी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, ‘आज से ठीक बीस वर्ष पहले तुमको पहली बार गोद में लिया था मैंने, खुद का परिचय करवाया था तुमसे और कहा था कि गुड़िया मैं तुम्हारी मम्मा हूं। कितना सुखद अनुभव था वह बता ही नहीं सकती। तुम्हारे मम्मा पापा बनना हमारा सौभाग्य है।’

विज्ञापन

मृदुला आगे लिखती हैं, ‘मन से शुक्रिया और प्यार मेरी जान। हमको चुनने के लिए शुक्रिया। आयुष्मान हो, खूब खुश रहो।’  

थिएटर और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं आशी

आशी अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हैं। आशी एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती हैं। उन्होंने ‘रंग डारो’ म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया था। इस गाने को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया था। वहीं अभिनव आर कौशिक ने इसे कंपोज किया है। 
पिछले साल ही आशी ने म्यूजिकल कॉमेडी ‘लाइलाज’ थिएटर शो में लीड रोल किया था। इस नाटक को उन्होंने अपने पैरेंट्स के प्रोडक्शन तले प्रोड्यूस किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mridula Tripathi (@mrids_)


Pankaj Tripathi Wife Mridula Tripathi Share Emotional Post On Daughter Birthday
मिर्जापुर फिल्म में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में आएंगे नजर 

पंकज त्रिपाठी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘मिर्जापुर’ फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म उनकी की चर्चित सीरीज पर बनी है। इसमें अली फजल, रवि किशन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed