‘तबाही’ गाने में कियारा की आलोचना और यश की तारीफ पर भड़के ‘टॉक्सिक’ के एक्टर; कहा- ये दोहरा रवैया समाज की सोच
Kiara Advani Trolling In Tabaahi Song: ‘टॉक्सिक’ के ‘तबाही’ गाने में अधिक बोल्ड सीन को लेकर कई लोग कियारा आडवाणी को निशाना बना रहे हैं। अब फिल्म से जुड़े एक एक्टर ने ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यश की टॉक्सिक लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। कियारा आडवाणी और यश पर फिल्माया गया गाना ‘तबाही’ अपने बोल्ड सीन की वजह से आलोचनाओं का भी शिकार हुआ। अब फिल्म में नजर आने वाले ब्रिटिश एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने उन ट्रोलर्स की आलोचना की, जिन्होंने 'तबाही' गाने को लेकर कियारा आडवाणी की बुराई की और यश की तारीफ की। बेनेडिक्ट ने इस दोहरे रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि यश भी शादीशुदा हैं और पिता हैं, जबकि कियारा को रोमांटिक सीन करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।
दोहरे रवैये पर बेनेडिक्ट ने ट्रोलर्स को लताड़ा
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए बेनेडिक्ट ने कियारा की आलोचना करने वाले ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने उनके दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने लोगों को यश की तारीफ करते देखा है।
वे उनके कमेंट्स में 'फायर इमोजी' भर देते हैं और कहते हैं कि वह कितने शानदार लग रहे हैं। लेकिन जब कियारा आडवाणी की बात आती है, तो लोग उनका मजाक उड़ाने लगते हैं।
लोग ऐसी बातें कह रहे हैं कि 'अरे, उनकी तो अभी-अभी शादी हुई है, वह एक मां हैं और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हनीमून पर जाने के बजाय वह काम कर रही हैं।' सच में?’ उन्होंने अपने कैप्शन में यह भी लिखा, ‘कियारा आडवाणी को अपना काम करने के लिए क्यों निशाना बनाया जा रहा है, जबकि यश को ठीक वही काम करने के लिए सराहा जा रहा है?’
View this post on Instagram
यश भी शादीशुदा हैं और पिता हैं
बेनेडिक्ट ने बताया कि यश भी शादीशुदा हैं और कहा, ‘देखिए यश भी शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। तो फिर सिर्फ महिला को ही बुरा-भला क्यों कहा जा रहा है, जबकि पुरुष की तारीफ हो रही है?
सुनिए असल बात यह है कि वे एक्टर हैं। उनका काम एक्टिंग करना, किरदार निभाना और आपको यह यकीन दिलाना है कि वे प्यार में हैं, भले ही असल में ऐसा न हो। उनका काम ऐसी कहानियां सुनाना है जो इंसानी अनुभवों को दिखाती हैं।
वे उसकी एक्टिंग की आलोचना नहीं कर रहे हैं। वे उसकी आलोचना इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह किसी की पत्नी है, किसी की मां है। जैसे शादी का मतलब यह हो कि किसी एक्ट्रेस को एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए। यह बेतुका है।
यह समस्या उसके प्रोफेशनलिज्म की नहीं है। समस्या उन लोगों के दोहरे मापदंडों और पाखंड की है जो उस पर हमला कर रहे हैं।’ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तबाही म्यूजिक वीडियो पर हो रही आलोचना दोनों में से किसी भी एक्टर के बारे में कम और समाज के बारे में ज्यादा बताती है।’
'टॉक्सिक' अपने प्रमोशनल मटीरियल पर मिली तीखी प्रतिक्रियाओं के कारण शुरू से ही विवादों में रही है। फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स में हिंसा और कामुक सीन बराबर मात्रा में दिखाए गए हैं, जिसकी हर तरफ से आलोचना हुई है।
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक’ में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।