फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Enforcement Directorate questioning Shefali Bagga in connection with a money laundering case

अभिनेत्री शेफाली बग्गा पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही पूछताछ

Thu, 16 Jul 2026 06:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jul 2026 06:51 PM IST
सार

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टेलीविजन होस्ट और अभिनेत्री शेफाली बग्गा से पूछताछ की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से छत्तीसगढ़ के रायपुर में शेफाली से पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन
The Enforcement Directorate questioning Shefali Bagga in connection with a money laundering case
शेफाली बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) शेफाली बग्गा से छत्तीसगढ़ के रायपुर में पूछताछ कर रहा है। यह पूछताछ उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  अधिकारियों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के रायपुर में टेलीविजन होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ कर रहा है।

विज्ञापन

 

शेफाली के बयान दर्ज, पूछे गए सवाल
शेफाली बग्गा को चर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपने रायपुर स्थित कार्यालय तलब किया। ईडी के ऑफिस पहुंचीं शेफाली से कई सवाल पूछे गए और उनके बयान दर्ज किए गए। शेफाली चर्चित टीवी होस्ट हैं। साथ ही उनके म्यूजिक वीडियो भी आ चुके हैं। इसके अलावा वे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा भी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed