32 की लड़की, शादी का दबाव और किराए के दूल्हे की खोज...; मजेदार है खुशाली की 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर
Dulhaniya Le Aaeegi Trailer: फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह काफी मजेदार है। इसमें एक गंभीर विषय को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री खुशाली कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह एंटरटेनमेंट से भरपूर एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी। इसका ट्रेलर देखकर तो कुछ यही लग रहा है। फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर आज 16 जुलाई को रिलीज हो चुका है।
मजेदार है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते महीने रिलीज हुआ था। आज गुरुवार को ट्रेलर सामने आया है। इसमें खुशाली कुमार के अलावा दिग्गज अभिनेता महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर की शुरुआत नव्या (खुशाली कुमार) की शादी की टेंशन से होती है। बरेली की रहने वाली नव्या की उम्र 32 हो चुकी है और शादी का बहुत दबाव है।
शादी से एक दिन पहले दूल्हे की खोज शुरू
ट्रेलर की शुरुआत ही तानों के साथ होती है, '32 की हो गई है और कितना टाइम लगेगा'। मगर, नव्या पर इसका जरा भी फर्क नहीं और वह जवाब देती है, 'हर लड़की 31 के बाद 32 की ही होती है।' जवाब मिलता है, 'हमारी रिश्तेदारी में कोई ऐसी लड़की नहीं है, जो 32 की है और उसकी शादी नहीं हुई'। कई लड़के रिजेक्ट करने के बाद एक लड़के से शादी का बात होती है, लेकिन यहां भी राह में रोड़ा है। शादी की तैयारियों के बीच चीजें बिखर जाती हैं। मां-बाप की अलग टेंशन है। ऐसे में किराए के दूल्हे की खोज शुरू होती है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म?
शादी से एक दिन पहले का मंजर है, जहां मंडप सज गया है। रिश्तेदार आ रहे हैं। मगर, दूल्हे का पता नहीं है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। इसमें कॉमेडी भी भरपूर है और फैमिली ड्रामा भी। फिल्म का निर्देशन आकाशदित्य लामा ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशदित्य लामा और विकास अग्रवाल ने किया है।