फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ali Fazal dedicates special birthday song to daughter Zuneyra sends love from Baba and Mama

Ali Fazal: अली फजल ने पियानो बजाकर बेटी जुनेरा को दी जन्मदिन की बधाई, देखें वायरल वीडियो

Fri, 17 Jul 2026 09:41 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 17 Jul 2026 09:41 AM IST
सार

Ali Fazal Daughter Zuneyra: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने अपनी बेटी जुनेरा को जन्मदिन पर एक खास तरीके से विश किया। उनका यह स्टाइल उनके फैंस को भी बेहद पसंद आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Ali Fazal dedicates special birthday song to daughter Zuneyra sends love from Baba and Mama
अली फजल - फोटो : X

विस्तार

अभिनेता अली फजल ने अपनी बेटी जुनेरा के जन्मदिन पर एक प्यारा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह पियानो बजाते हुए अपनी बेटी के लिए 'हैप्पी बर्थडे' गाना गा रहे हैं। अपनी बेटी को जन्मदिन विश करने का यह स्टाइल अली के फैंस को भी काफी पसंद आया।

विज्ञापन

बाबा और मम्मा का खास संदेश
अली फजल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा। अली ने लिखा, 'मेरी प्यारी बच्ची को जन्मदिन मुबारक। मैंने हाल ही में पियानो बजाना सीखना शुरू किया है और यह सिर्फ तुम्हारे जन्मदिन के लिए सीखने की कोशिश थी। अगली बार मैं और भी अच्छा बजाऊंगा। बाबा और मम्मा की तरफ से तुम्हें बहुत सारा प्यार।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)




इस पोस्ट पर अली की पत्नी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्लेस्ड' यानी खुद को भाग्यशाली बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात और शादी
अली और ऋचा की मुलाकात साल 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने साल 2020 में कानूनी रूप से शादी की और फिर 2022 में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में बड़े जश्न के साथ अपनी शादी का उत्सव मनाया। जुलाई 2024 में उनके घर बेटी ज़ुनेरा इडा फजल का जन्म हुआ।

विज्ञापन

'राख' में नजर आए अली
अली फजल हाल ही में प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' में नजर आए। इस सीरीज में उनके जयप्रकाश जाटव के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 'राख' की कहानी 1970 के दशक के आखिर की दिल्ली पर आधारित है, जो साल 1978 के मशहूर रंगा-बिल्ला कांड से प्रेरित है। इस सीरीज में अली के अलावा सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'द मिर्जापुर मूवी' में नजर आएंगे अली
'मिर्जापुर: द मूवी' लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज पर आधारित एक बड़ी एक्शन-फिल्म है। यह फिल्म सीरीज के पहले सीजन की टाइमलाइन पर आधारित बताई जा रही है। इसे सीधे बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: किम कार्दशियन की दादी का निधन, एमजे को याद कर मॉडल ने साझा की भावुक पोस्ट; लिखा- 'आपने ही परिवार का महत्व..'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed