Ali Fazal: अली फजल ने पियानो बजाकर बेटी जुनेरा को दी जन्मदिन की बधाई, देखें वायरल वीडियो
Ali Fazal Daughter Zuneyra: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने अपनी बेटी जुनेरा को जन्मदिन पर एक खास तरीके से विश किया। उनका यह स्टाइल उनके फैंस को भी बेहद पसंद आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अली फजल ने अपनी बेटी जुनेरा के जन्मदिन पर एक प्यारा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह पियानो बजाते हुए अपनी बेटी के लिए 'हैप्पी बर्थडे' गाना गा रहे हैं। अपनी बेटी को जन्मदिन विश करने का यह स्टाइल अली के फैंस को भी काफी पसंद आया।
बाबा और मम्मा का खास संदेश
अली फजल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा। अली ने लिखा, 'मेरी प्यारी बच्ची को जन्मदिन मुबारक। मैंने हाल ही में पियानो बजाना सीखना शुरू किया है और यह सिर्फ तुम्हारे जन्मदिन के लिए सीखने की कोशिश थी। अगली बार मैं और भी अच्छा बजाऊंगा। बाबा और मम्मा की तरफ से तुम्हें बहुत सारा प्यार।'
इस पोस्ट पर अली की पत्नी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्लेस्ड' यानी खुद को भाग्यशाली बताया।
अली फजल और ऋचा चड्ढा की पहली मुलाकात और शादी
अली और ऋचा की मुलाकात साल 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने साल 2020 में कानूनी रूप से शादी की और फिर 2022 में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में बड़े जश्न के साथ अपनी शादी का उत्सव मनाया। जुलाई 2024 में उनके घर बेटी ज़ुनेरा इडा फजल का जन्म हुआ।
'राख' में नजर आए अली
अली फजल हाल ही में प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' में नजर आए। इस सीरीज में उनके जयप्रकाश जाटव के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 'राख' की कहानी 1970 के दशक के आखिर की दिल्ली पर आधारित है, जो साल 1978 के मशहूर रंगा-बिल्ला कांड से प्रेरित है। इस सीरीज में अली के अलावा सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'द मिर्जापुर मूवी' में नजर आएंगे अली
'मिर्जापुर: द मूवी' लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज पर आधारित एक बड़ी एक्शन-फिल्म है। यह फिल्म सीरीज के पहले सीजन की टाइमलाइन पर आधारित बताई जा रही है। इसे सीधे बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: किम कार्दशियन की दादी का निधन, एमजे को याद कर मॉडल ने साझा की भावुक पोस्ट; लिखा- 'आपने ही परिवार का महत्व..'