फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Oberoi Avoids Question Of Sonam Wangchuk Hunger Strike Says I Am An Actor Not Politician

‘मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं’; सोनम वांगचुक की हड़ताल के सवाल से विवेक ओबेरॉय ने किया किनारा; वीडियो हुआ वायरल

Fri, 17 Jul 2026 10:53 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:53 AM IST
सार

Vivek Oberoi on Wangchuk Protest: सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसके बाद उनकी सेहत पर काफी असर पड़ा है। अब उनकी हड़ताल पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन भी सामने आया है। जानिए उन्होंने इस मुद्दे पर क्या कहा।

विज्ञापन
Vivek Oberoi Avoids Question Of Sonam Wangchuk Hunger Strike Says I Am An Actor Not Politician
विवेक ओबेरॉय और सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों ने उनकी सेहत पर चिंता जाहिर की है और उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की है। वहीं अब इस मामले पर जानिए विवेक ओबेरॉय ने क्या कहा है। 

विज्ञापन

मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं
एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सोनम वांगचुक के चल रहे अनशन पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान विवेक से जंतर-मंतर पर चल रहे इस विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया। हालांकि, उन्होंने मांगों पर सीधे कुछ कहने के बजाय खुद को एक ऑब्जर्वर बताया, जो आसपास हो रही चीजों से सीखता है।

विज्ञापन

सवाल का जवाब देते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘यार मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं। तो मैं पॉलिटिकल चीजों पर ध्यान नहीं देता हूं। हम तो ऑब्जर्व करते हैं, सीखते हैं। लाइफ में बहुत कुछ देखने और सीखने को मिल रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Vivek Oberoi Avoids Question Of Sonam Wangchuk Hunger Strike Says I Am An Actor Not Politician
अनशन पर सोनम वांगचुक - फोटो : पीटीआई

ये हेल्दी डेमोक्रेसी का साइन है
जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि उन्होंने इस प्रदर्शन से क्या सीखा, तो विवेक ने कहा कि अलग-अलग विचारों को सामने रखना ही लोकतंत्र का अहम हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा, ‘ऑब्जर्व ये किया है कि ये भी एक नई चीज थी और मुझे लगता है कि एक हेल्दी डेमोक्रेसी में हर आवाज को अपनी जगह मिलती है। अगर लोगों ने अपनी आवाज व्यक्त की है, तो ये हेल्दी डेमोक्रेसी का साइन है।’

28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक 
लद्दाख के जाने-माने इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़े हुए हैं। वे 28 जून से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ‘आइस स्तूप’ बनाने के लिए मशहूर वांगचुक, रेमन मैगसेसे अवॉर्ड विजेता भी हैं। वांगचुक का कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं होती, वे अपना अनशन जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप से लेकर सयाजी शिंदे तक, वांगचुक के समर्थन में उतरे सितारे; किसी ने जताई चिंता तो कोई हुआ नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed