फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher completed Shooting for the first schedule of upcoming movie Shri RamBhumi in ayodhya

'श्रीराम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी, अनुपम खेर ने लिखा- 'मेरा एक हिस्सा अयोध्या में रह गया है'

Fri, 17 Jul 2026 10:41 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 17 Jul 2026 10:41 AM IST
सार

Shri RamBhumi Shooting In Ayodhya: अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अनुपम ने एक खास पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Anupam Kher completed Shooting for the first schedule of upcoming movie Shri RamBhumi in ayodhya
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर फिल्म 'श्री रामभूमि' में नजर आएंगे। अनुपम ने सोशल मीडिया हैंडल पर अयोध्या से अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 'श्री रामभूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इसी के साथ अनुपम ने अपना अनुभव भी साझा किया है।

विज्ञापन

Anupam Kher completed Shooting for the first schedule of upcoming movie Shri RamBhumi in ayodhya
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। अनुपम ने लिखा, फिल्म 'श्रीराम भूमि' के पहले हिस्से की शूटिंग पूरी करके मैं अयोध्या से वापस लौट रहा हूं। लेकिन ऐसा लग रहा है, जैसे मेरा एक हिस्सा वहीं छूट गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम को है गर्व
अनुपम ने आगे लिखा, 'मैं अपने साथ सिर्फ अच्छी यादें ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म की गहरी समझ, मन की शांति और इस बात का गर्व लेकर जा रहा हूं कि मैं एक ऐसी फिल्म से जुड़ा हूं, जो इतिहास और विश्वास को पूरी सच्चाई के साथ पर्दे पर दिखाएगी।'

विज्ञापन

अयोध्या को लेकर अनुपम की राय 
अनुपम ने आगे लिखा, 'अयोध्या सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि इसे महसूस किया जा सकता है। यहां की हर गली, मोड़, घर, मंदिर और हर सांस में बस एक ही नाम गूंजता है- 'श्रीराम'। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन, यहां के लोगों का प्यार और इस पवित्र जगह की ताकत ने मुझे एक कलाकार के साथ-साथ एक बेहतर इंसान भी बनाया है।'

अनुपम ने किया शुक्रिया 
अनुपम ने अयोध्या के सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देते हुए लिखा, 'उन सभी संतों का आभार जिनसे मुझे आशीर्वाद मिला। मेरे दोस्त यतीन्द्र और मंजरी मिश्रा को उनके प्यार और स्वादिष्ट खाने के लिए शुक्रिया। फिल्म के डायरेक्टर कामाख्या, मेरे प्यारे दोस्त और कैमरामैन असीम बजाज, और फिल्म की पूरी टीम का भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस शानदार सफर का हिस्सा बनाया। शुक्रिया अयोध्या, फिर मिलेंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




यह भी पढ़ें: Ali Fazal: अली फजल ने पियानो बजाकर बेटी जुनेरा को दी जन्मदिन की बधाई, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed