फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Makes A Major Statement On The Pornography Case Says I Will Give Up My Life If Proven Guilty

Raj Kundra: ‘दोषी साबित हुआ तो जान दे दूंगा’, अपने चर्चित केस पर बोले राज कुंद्रा; सबसे मुश्किल दौर पर की बात

Fri, 17 Jul 2026 10:03 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:03 AM IST
सार

Raj Kundra: बिजनेसमैन से एक्टर बने राज कुंद्रा ने एक बार फिर चल रहे केस में अपनी सफाई दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Raj Kundra Makes A Major Statement On The Pornography Case Says I Will Give Up My Life If Proven Guilty
राज कुंद्रा - फोटो : एक्स

विस्तार

साल 2021 में राज कुंद्रा पर मोबाइल ऐप्स के जरिए अश्लील कंटेंट फैलाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और 63 दिन जेल में बिताने पड़े। हालांकि, कुंद्रा लगातार कहते आ रहे हैं कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया।

विज्ञापन

दोषी हुआ तो जान देने के लिए तैयार हूं 
हाल ही में उन्होंने आरोपों पर बात करते हुए कहा कि अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। राज कुंद्रा ने कहा, ‘सभी आरोपियों में से मैं ही बार-बार कह रहा हूं कि अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मुझे सजा दी जाए। इस मामले को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाए। लेकिन अगर मैंने कुछ गलत नहीं किया है, तो मुझे क्लीन चिट दी जाए, और मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पिछले 5 वर्षों से यह केस लड़ रहा हूं। आज भी यही कहूंगा कि अगर मैं दोषी पाया गया, तो मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Raj Kundra Makes A Major Statement On The Pornography Case Says I Will Give Up My Life If Proven Guilty
राज कुंद्रा - फोटो : एक्स

गिरफ्तारी के बाद बंद किए बिजनेस
हाल ही में उन्होंने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने सारे बिजनेस बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा, ‘उस मुश्किल समय में मैंने और शिल्पा ने मिलकर अपने सारे बिजनेस बंद करने का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, होम शॉपिंग सेंटर और मेरे बेटे के नाम पर टेक्नोलॉजी कंपनी विवान इंडस्ट्रीज- इन सबमें हमारा निवेश था। करीब 4000 लोग इनसे अपनी रोजी-रोटी कमा रहे थे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे ऐसी चीज के लिए गिरफ्तार किया गया जो मैंने की ही नहीं। यह बहुत दुख की बात थी कि भारत के स्टार्टअप सिस्टम में योगदान देने के बाद मुझे सब कुछ बंद करना पड़ा। मुझे सिर्फ बयान देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।’

Raj Kundra Makes A Major Statement On The Pornography Case Says I Will Give Up My Life If Proven Guilty
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : फेसबुक

जेल में बिताए समय को किया याद 
आर्थर रोड जेल में बिताए समय को याद करते हुए कुंद्रा ने कहा, ‘वो 63 दिन मेरी जिंदगी के सबसे डरावने दिन थे। ऐसा समय था जब मुझे नहीं पता होता था कि मैं अगली सुबह देख पाऊंगा या नहीं। मैं अपनी जिंदगी का कोई भी हिस्सा बदलना नहीं चाहूंगा। अगर मैंने वो 63 दिन नहीं देखे होते, तो मैं आज का राज कुंद्रा नहीं होता। मुझे यह भी नहीं पता चलता कि मेरे अपने कौन हैं और कौन नहीं।’

Raj Kundra Makes A Major Statement On The Pornography Case Says I Will Give Up My Life If Proven Guilty
फिल्म 'मेहर' राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@onlyrajkundra

राज कुंद्रा के बारे में 
राज कुंद्रा ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन हैं और साल 2009 में उन्होंने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से शादी की थी। मई 2012 में उनके बेटे का जन्म हुआ और 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी हुई।

हाल ही में राज कुंद्रा रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 1’ (2025) में नजर आए थे और उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ से अपना डेब्यू भी किया, जिसे राकेश मेहता ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढे़ं- ‘ओएमजी 2 का आइडिया मेरा था’, परेश रावल का बड़ा दावा; कहा- मुझे क्रेडिट तक नहीं दिया गया; अक्षय पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed