{"_id":"6a59a6e18a09add52e0a4dd1","slug":"kim-kardashian-mourns-grandmother-mj-death-calls-her-forever-twin-2026-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किम कार्दशियन की दादी का निधन, एमजे को याद कर मॉडल ने साझा की भावुक पोस्ट; लिखा- 'आपने ही परिवार का महत्व..'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
किम कार्दशियन की दादी का निधन, एमजे को याद कर मॉडल ने साझा की भावुक पोस्ट; लिखा- 'आपने ही परिवार का महत्व..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:22 AM IST
सार
Kim Kardashian Grandmother MJ Death: किम कार्दशियन की दादी एमजे का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। अपनी दादी एमजे के निधन पर किम ने शोक व्यक्त किया और उन्हें अपने परिवार की मुखिया बताया।
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन और मैरी जो शैनन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन की दादी मैरी जो शैनन, जिन्हें सब प्यार से 'एमजे' कहते थे, का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर है। किम और उनकी मां क्रिस जेनर ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है।
2 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
किम ने दादी को बताया 'परिवार की मुखिया'
किम ने अपनी दादी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इसी के साथ किम ने दादी को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। किम ने लिखा कि उनकी दादी उनकी सबसे अच्छी दोस्त और हमेशा साथ रहने वाली हमसफर थीं। इसके साथ ही किम ने उन्हें अपने परिवार की मुखिया बताया।
3 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिखाया परिवार का महत्व
किम ने लिखा कि दादी एमजे ने ही पूरे परिवार को एक साथ मिलकर रहना सिखाया। किम ने लिखा, 'आप वो महिला थीं, जिन्होंने मुझे एक मेहनती बिजनेसवुमन बनना सिखाया। आपने मुझे सैन डिएगो में अपनी दुकान पर मेरी पहली नौकरी दी। वहां से मैंने काम के प्रति लगन और आत्मविश्वास सीखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
पापा के लिए प्यारा संदेश
किम ने इमोशनल होते हुए लिखा कि दादी अब स्वर्ग में उनके पापा (रॉबर्ट कार्दशियन), दादा हैरी और आंटी करेन से मिलेंगी। किम ने लिखा, 'मेरे पापा को मेरी तरफ से गले लगा लेना।' पोस्ट के आखिर में किम ने लिखा कि उन्हें यकीन है कि दादी अब स्वर्ग से अपने किसी 'सीक्रेट अकाउंट' के जरिए उनके इंस्टाग्राम पोस्ट देख रही होंगी।
विज्ञापन
5 of 5
किम कार्दशियन
- फोटो : इंस्टाग्राम
मां क्रिस जेनर का भी टूटा दिल
किम से पहले उनकी मां क्रिस जेनर ने अपनी मां एमजे के निधन की खबर दुनिया के साथ साझा की थी। क्रिस ने अपनी मां को पूरे परिवार की जान बताया। उन्होंने कहा कि आज वे और उनके बच्चे जो कुछ भी हैं, अपनी मां के आशीर्वाद और मार्गदर्शन की वजह से ही हैं। क्रिस ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां के साथ रोज होने वाली बातचीत, उनकी प्यारी सी मुस्कान और हंसी की कमी हमेशा खलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।