फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2 Jon Bernthal Tom Holland Zendaya Movie 1st Friday Earning

Spider Man Brand New Day: दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंची 'स्पाइडर मैन 4'; कितना हुआ कलेक्शन?

Fri, 31 Jul 2026 08:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 31 Jul 2026 08:27 PM IST
सार

Spider Man Brand New Day Box Office: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' कल 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारत में इसने धांसू शुरुआत की। जानिए आज दूसरे दिन कलेक्शन कैसा रहा है?

विज्ञापन
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2 Jon Bernthal Tom Holland Zendaya Movie 1st Friday Earning
स्पाइडर मैन 4 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीयू की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ छा गई है। कल गुरुवार को इसने पहले ही दिन कमाई के मामले में अर्धशतक जड़ दिया। आज दूसरे दिन भी इसका जलवा बरकरार है। जानिए आज इसने कितने नोट छापे?

विज्ञापन

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2 Jon Bernthal Tom Holland Zendaya Movie 1st Friday Earning
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X

दूसरे दिन कितना रहा  'स्पाइडर मैन 4' का कलेक्शन?  
डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी 'स्पाइडर मैन 4' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं। कल इसने शानदार अंदाज में खाता खोला।

  • गुरुवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • आज शुक्रवार को दूसरे दिन शुरुआती आंकड़ों में कमाई 31.87 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2 Jon Bernthal Tom Holland Zendaya Movie 1st Friday Earning
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' - फोटो : X

100 करोड़ के करीब टोटल कलेक्शन?
हॉलीवुड फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 92.47 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंच गई है और बहुत संभव है कि अंतिम आंकड़े सामने आने तक 100 करोड़ी बन ही जाए।

विज्ञापन

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2 Jon Bernthal Tom Holland Zendaya Movie 1st Friday Earning
स्पाइडर मैन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013

फिल्म में मिला एक्शन और इमोशंस का डोज
'स्पाइडर-मैन 4'  मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। इसकी तीसरी कड़ी 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' साल 2021 में रिलीज हुई थी।कहानी की बात करें तो इस बार फिल्म बड़े मल्टीवर्स सरप्राइज के बजाय पीटर पार्कर के स्ट्रगल और उसकी जिंदगी को पेश करने पर ज्यादा भरोसा करती है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं।

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2 Jon Bernthal Tom Holland Zendaya Movie 1st Friday Earning
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला

हिंदी और साउथ भाषाओं में हुई है रिलीज
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भारत में व्यापक स्तर पर रिलीज हुई है। इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। कमाई के मामले में इसने पहले दिन अपने पिछले पार्ट 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' को पीछे छोड़ दिया। साथ ही 'एवेंजर्स- एंडगेम' का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed