पोल्का डॉट प्रिंटेड ड्रेस में नितांशी गोयल का दिलकश अंदाज; तस्वीरें देख फैंस बोले- 'फूल कुमारी मैडम'
Nitanshi Goel Photos: अभिनेत्री नितांशी गोयल ने अपनी स्टाइलिश फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें वे पोल्का डॉट प्रिंटेड ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'लापता लेडीज' की भोली-भाली फूल कुमारी तो याद होगी? यह भूमिका अभिनेत्री नितांशी गोयल ने निभाई। मूवी में सादगी वाले अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस फिलहाल अपने स्टाइलिश फोटोशूट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।
नितांशी गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। वे ब्राउन कलर की मिनी ड्रेस पहनी दिख रही हैं। उन्होंने अपना लुक सिंपल रखा है, इसके बावजूद बेहद आकर्षक लग रही हैं।
नितांशी गोयल की तस्वीरें देख फैंस उनके लुक की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फूल मैडम'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गॉर्जियस'। एक यूजर ने लिखा, 'इस प्यारी लड़की की शानदार तस्वीरों के साथ जुलाई ने इस अंदाज में विदा ली है'।
'लापता लेडीज' में अपनी भूमिका के लिए नितांशी को खूब तारीफें मिली थीं। उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आईफा पुरस्कार भी मिला था।
नितांशी गोयल उत्तर प्रदेश के नोएडा से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 12 जून 2007 को नोएडा में हुआ। नितांशी ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। वे कई फैशन शो और विज्ञापनों में नजर आईं।