फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter And Janhvi Kapoors Meeting Reminded Users Of Dhadak Fans Said Happy Ending Found

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की मुलाकात ने दिलाई ‘धड़क’ की याद, फैंस बोले- ‘हैप्पी एंडिंग मिल गई’; देखें तस्वीरे

Fri, 31 Jul 2026 08:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 31 Jul 2026 08:50 PM IST
सार

Ishan Khatter and Janhvi Kapoor: एक्टर ईशान खट्टर ने शुक्रवार को अपनी ‘धड़क’ को-स्टार जाह्नवी कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। इस तस्वीर को देखकर लोग उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फिर से याद करने लगे।

विज्ञापन
Ishaan Khatter And Janhvi Kapoors Meeting Reminded Users Of Dhadak Fans Said Happy Ending Found
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईशान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जैसे कभी समय बीता ही नहीं। इससे उन्होंने इशारा दिया कि वह फिर से जाह्नवी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, यह किसी प्रोजेक्ट या विज्ञापन के लिए है, इस बारे में उन्होंने अभी कुछ साफ नहीं किया है।

विज्ञापन

ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर एक्टर्स 
सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर में दोनों ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। ईशान ने आइवरी शेरवानी और मैचिंग पगड़ी पहनी हुई है, जबकि जाह्नवी मरून रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे और ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों सीढ़ियों पर बैठे हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़े पोज देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ईशान ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ रीयूनियन ऐसे लगते हैं जैसे समय रुका हुआ हो।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

फैंस को आई 'धड़क' की याद
इस मुलाकात ने फैंस को उनकी 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ की याद दिला दी। यह फिल्म जाह्नवी कपूर की लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें वह ईशान के साथ नजर आई थीं।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी ‘धड़क’ को धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म मराठी सुपरहिट ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी।

‘धड़क’ 20 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी, जो जाह्नवी की मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के कुछ ही महीनों बाद आई थी। उस समय फरवरी 2018 में श्रीदेवी का निधन हुआ था।

फिल्म में ईशान और जाह्नवी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था और यह जोड़ी उस साल की सबसे चर्चित नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बन गई थी।

 

Ishaan Khatter And Janhvi Kapoors Meeting Reminded Users Of Dhadak Fans Said Happy Ending Found
धड़क - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों की दोस्ती आज भी कायम 
दोनों की दोस्ती आज भी कायम है और वे कई इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में साथ नजर आते रहते हैं। आखिरी बार दोनों नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ में साथ दिखाई दिए थे, जिसमें विशाल जेठवा भी थे।

बता दें कि ‘धड़क’ ईशान खट्टर की पहली फिल्म थी जिसमें वह सोलो लीड हीरो के तौर पर नजर आए। इससे पहले उन्होंने 2017 में ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।

ईशान इससे पहले 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी!’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर की झोली में आ गिरी नई फिल्म, इस निर्देशक के साथ काम करेंगी अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed