फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider-Man Brand New Day Box Office Earned 2600 Crores Worldwide Made A Huge Splash In India Too

Spider Man Brand New Day Global Collection: दुनियाभर में 'स्पाइडर मैन' ने कमाए 2600 करोड़, भारत में भी मची धूम

Sat, 01 Aug 2026 03:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 01 Aug 2026 03:43 PM IST
सार

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 2: टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानिए फिल्म ने दुनियाभर में कितना कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
Spider-Man Brand New Day Box Office Earned 2600 Crores Worldwide Made A Huge Splash In India Too
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन

भारत में फिल्म का कलेक्शन 
भारत की बात करें तो फिल्म ने दो दिनों में 131.46 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं विदेशों से फिल्म ने लगभग 1925 करोड़ रुपये कमाए हैं।

शुक्रवार (Day 2) को फिल्म ने भारत में 59.03 करोड़ रुपये ग्रॉस और 49.35 करोड़ रुपये नेट कमाए। पहले दिन यानी गुरुवार को भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की थी।

विज्ञापन

दो दिनों में फिल्म का भारत में कुल 109.95 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हो चुका है, जो 34,152 शोज से आया है। शुक्रवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी (सीट भरने का प्रतिशत) 64.8% रही, जो 16,902 शोज से आई। पहले दिन यह आंकड़ा 72.3% था, जो 17,250 शोज से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राफिक्स के जरिए समझिए कलेक्शन

किस भाषा में कितना कलेक्शन?
फिल्म का सबसे ज्यादा बिजनेस इंग्लिश वर्जन से आया। इसने 28 करोड़ रुपये नेट कमाए और 47% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। हिंदी वर्जन ने 17 करोड़ रुपये नेट कमाए और सबसे ज्यादा 90% ऑक्यूपेंसी हासिल की।

बाकी भाषाओं में:

  • तमिल: 2.25 करोड़ (49% ऑक्यूपेंसी)

  • तेलुगु: 2 करोड़ (42% ऑक्यूपेंसी)

  • मलयालम: 0.07 करोड़

  • कन्नड़: 0.03 करोड़

Spider-Man Brand New Day Box Office Earned 2600 Crores Worldwide Made A Huge Splash In India Too
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

3D वर्जन का हाल
इंग्लिश 3D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 49.31% रही। सुबह 31% से शुरू होकर रात में 66% तक पहुंच गई। हिंदी 3D वर्जन की ऑक्यूपेंसी 36.79% रही, जो सुबह 20% से बढ़कर रात में 50% तक पहुंच गई।

Spider-Man Brand New Day Box Office Earned 2600 Crores Worldwide Made A Huge Splash In India Too
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : X

पहले दिन बनाया रिकॉर्ड
फिल्म ने पहले दिन भारत में 72.44 करोड़ ग्रॉस और 60.60 करोड़ नेट कमाए थे। यह किसी भी हॉलीवुड फिल्म की भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग रही। इसने ‘अवेंजर्स एंडगेम’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिसने पहले दिन करीब 54 करोड़ नेट कमाए थे।

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' के बारे में 
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘शांग ची’ के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। 

फिल्म में द पनिशर, हल्क और जीन ग्रे जैसे कई मार्वल किरदार भी देखने को मिलेंगे। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां स्पाइडर-मैन डॉक्टर स्ट्रेंज से दुनिया की याददाश्त मिटाने की बात करता है और मल्टीवर्स को बचाने की कोशिश करता है।

ये भी पढ़ें- ‘स्पाइडर-मैन’ एक्टर जैकब बैटलन ने लॉन्गटाइम पार्टनर से की शादी; काफी वक्त से वेरोनिका लिआहोव को कर रहे थे डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed