Shahneel Gill: कौन हैं शहनील गिल? 'द ट्रेटर्स 2' में धूम मचाने को तैयार; शो में चलाएंगी अपना दिमाग
Shahneel Gill In The Traitors 2:: शहनील गिल 'द ट्रेटर्स 2' में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खास अंदाज में अपना परिचय दिया है। आइए जानते हैं वह कौन हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपको बता दें कि हाल ही में 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' के प्रतियोगियों के नाम और चेहरे के बारे में जानकारी दी गई है। शो में 21 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। इसमें शहनील भी शामिल हैं।
Shubman Gill sister Shahneel Gill to participate in Traitors season 2
— Jeet (@JeetN25) July 30, 2026
Shahneel Gill roasts Mallika Sherawat her fellow contestant along with Abhishek Malhan ( Fukra insaan)💀
Reporter : Apka Masterstroke kya rahega ?
Shahneel: Sirf name se koi game ki mallika nai ban jaati.… pic.twitter.com/o0prIxRX3H
शहनील ने दिया इंट्रो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शहनील अपने बारे में बता रही हैं। वह कहती हैं 'मेरा सरनेम गिल है और मुझे पता है कि कैसे किल करना है।' भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस नए सीजन में शुभमन गिल की बहन को अभिनय करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। शहनील ने अपने सोशल मीडिया पर शो से अपना पहला लुक शेयर किया है। दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
ख्याल रहे कि शहनील अक्सर अपने भाई का हौसला बढ़ाते हुए नजर आती हैं। नए शो के साथ वह एक नई दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। यह रियलिटी शो भरोसे और धोखे पर आधारित है। इसमें प्रतियोगियों को अपने साथी से ज्यादा होशियार बनना पड़ता है।
कब रिलीज होगा शो?
प्राइम वीडियो ने जानकारी दी है कि 'द ट्रेटर्स 2' 13 अगस्त से दुनिया भर में प्रीमियर होगा। हर गुरुवार नए एपिसोड जारी किए जाएंगे।