फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam

Mrunal Thakur: सलमान ने फार्म हाउस पर बुलाकर किया रिजेक्ट; कभी खुदकुशी करना चाहती थीं मृणाल, फिर पलटी किस्मत

Sat, 01 Aug 2026 09:43 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Aug 2026 09:43 AM IST
सार

Mrunal Thakur 34th Birthday: कभी पत्रकार बनने का सपना देखने वालीं मृणाल ठाकुर आज बॉलीवुड की ए लिस्ट अभिनेत्रियों में से एक हैं। मृणाल कैसे इस इंडस्ट्री में आईं, कब कब रिजेक्ट हुईं और कैसे जिद के साथ आगे बढ़ती रहीं? आज उनके 34वें जन्मदिन पर पढ़िए कहानी मृणाल ठाकुर की।

विज्ञापन
Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
मृणाल ठाकुर के 34वें जन्मदिन पर विशेष - फोटो : अमर उजला

विस्तार

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने एक आउट साइडर की तरह अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। आज यह अभिनेत्री उन लोगों के लिए एक मिसाल हैं, जो कहते हैं कि मशहूर सरनेम या बिना जान पहचान के बॉलीवुड में काम नहीं मिलता है।
विज्ञापन


क्या है फैमिली बैकग्राउंड  
मृणाल ठाकुर के पिता उदयसिंह बी. ठाकुर एक बैंक कर्मचारी हैं। वहीं उनकी मां वंदना ठाकुर गृहणी हैं। मृणाल की एक बहन लोचन ठाकुर और एक भाई धवल ठाकुर हैं। उनकी बहन मेकअप आर्टिस्ट हैं। भाई इंजीनियर और अभिनेता हैं।
विज्ञापन

Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

अधूरा छोड़ा मीडिया का कोर्स
एक इंटरव्यू में मृणाल ने बताया था कि पैरेंट्स उन्हें डेंटिस्ट बनाना चाहते थे पर अभिनेत्री का डॉक्टर बनने का कोई इरादा नहीं था। मृणाल पत्रकार बनना चाहती थीं। उन्होंने मीडिया की पढ़ाई के लिए मुंबई के कॉलेज में एडमिशन लिया। मगर उनकी यह डिग्री भी पूरी नहीं हो पाई।
2012 में उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई करते हुए में यूं ही ऑडिशन दिया और उनका सिलेक्शन भी हो गया। आगे उन्होंने एक्टिंग की तरफ जाने का फैसला किया और मीडिया का कोर्स अधूरा ही छोड़ दिया। मृणाल को पहला ब्रेक स्टार प्लस के सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियां’ से मिला। यहीं से उनके अभिनय के सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने कई और पॉपुलर टीवी शोज में काम किया।

Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम- @mrunalthakur
स्ट्रगल के दिनों में सुसाइड करना चाहती थीं 
मृणाल अपने स्ट्रगलिंग डेज में मुंबई लोकल से ऑडिशन देने जाती थीं। इस बीच उनके मन में कई बार ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने के ख्याल आते थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग जब उन्हें कहते थे कि वह अभिनेत्री नहीं बन सकतीं, तो उन्हें बहुत ही ज्यादा हर्ट होता था।

बॉडी शेमिंग की हुईं शिकार 
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह वह अपने शुरुआती दिनों में बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं। मृणाल ने कहा, ‘लोग मुझे पियर शेप बॉडी की वजह से ‘मटका’ कह कर पुकारते थे। मुझे सुनकर बहुत बुरा लगता था। मगर उसके बाद जब मैं अमेरिका गई, तब मुझे पता चला कि विदेशों में लोग इस बॉडी शेप को सबसे अच्छा मानते हैं। किसी ने मुझे वहीं इंडियन कार्दशियन कह कर पुकारा। उसके बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और मुझे लगा मैं जैसी हूं ठीक हूं।’
विज्ञापन

Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
फिल्म 'हैलो नंदन' और 'लव सोनिया' में मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल से निकलकर मराठी सिनेमा में रखा कदम 
मृणाल का काम देखकर उन्हें मराठी सिनेमा में मौका दिया गया। फिल्म थी ‘हैलो नंदन’। हालांकि, असली शाेहरत उन्हें टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ ने दी। शो में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की बहन बुलबुल का किरदार निभाया था, जिसके बाद वह घर-घर में मशहूर हो गईं।

‘लव सोनिया’ से की फिल्मों मे एंट्री
2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव सोनिया’ मृणाल कि पहली हिंदी फिल्म थी। मगर इस रोल को पाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑडिशन राउंड के बाद उन्हें फाइनल तो किया गया मगर टीम में किसी को उन पर पूरा यकीन नहीं हो पा रहा था।
मृणाल ने टीम को समझाया कि स्टाइलिंग और मेकअप के बाद वो इस रोल के लिए परफेक्ट लगेंगी। इसके बाद उन्हें फाइनल किया गया। इस रोल की तैयारी करने के लिए मृणाल रेड लाइट एरिया तक गईं। फिल्म के लिए मृणाल को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 'बेस्ट न्यूकमर' का अवाॅर्ड मिला था। 

Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
फिल्म 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' में मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

'सुपर 30' बनी पहला बड़ा मौका 
ऋतिक राेशन स्टारर फिल्म ‘सुपर 30’ के लिए निर्देशक विकास बहल को एक नए चेहरे की तलाश थी। फिल्म के लिए मृणाल ने भी ऑडिशन दिया था। उनका स्क्रीन टेस्ट इतना जबरदस्त था कि उन्हें तुरंत ऋतिक के अपोजिट कास्ट कर लिया गया।
एक साधारण सी बिहारी लड़की के किरदार में उन्होंने खुद को काफी अच्छे से परिवर्तित किया। यह पहला मौका था जब मृणाल किसी बड़े एक्टर के साथ नजर आईं।

'बाटला हाउस' में जॉन के साथ नजर आईं
फिल्म ‘सुपर 30’ में उनका अभिनय देखने के बाद मृणाल को फिल्म ‘बाटला हाउस’ में काम करने का मौका मिला। फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी को एक ऐसे किरदार की जरूरत थी, जो स्वाभाविक एक्टिंग कर सके। उन्हें मृणाल में वो सारी खूबियां दिखीं। इस तरह मृणाल को जॉन अब्राहम के अपोजिट फिल्म ‘बाटला हाउस’ में काम करने का मौका मिला।

Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
फिल्म 'सीता रामम' में मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

'सीता रामम' से चखा स्टारडम का स्वाद
इसके बाद मृणाल, फरहान अख्तर के अपोजिट फिल्म 'तूफान' और शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में भी नजर आईं। हालांकि, असल स्टारडम का स्वाद मृणाल ने 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'सीता रामम' से चखा।
यह मृणाल की तेलुगु डेब्यू फिल्म थी। यह इतनी सुपर-डुपर हिट हुई कि साउथ में मृणाल जाना-पहचाना नाम बन गईं। इसके बाद मृणाल ने 'सेल्फी', 'पिप्पा', 'हाय पापा', 'कल्कि 2898 एडी', 'सन ऑफ सरदार', 'डकैत' और हाल ही में 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। 

Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
बिपाशा बसु, मृणाल ठाकुर, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों का भी किया सामना  
मृणाल ठाकुर जब सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर रही थीं तब उन्होंने अपने को स्टार अर्जित तनेजा के साथ एक वीडियो इंटरव्यू दिया था। इसमें अर्जित तनेजा से पूछा गया कि क्या वह एक ऐसी लड़की से शादी करेंगे जिसकी मस्कुलर बॉडी हो? उन्होंने कहा ‘बिल्कुल करूंगा'।
इसके जवाब में मृणाल ने कहा, ‘जाओ और बिपाशा से शादी करो।’ उनकी इस प्रतिक्रिया को बॉडी शेमिंग के तौर पर लिया गया। हाल ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होने पर फैंस और बिपाशा ने मृणाल की खूब क्लास लगाई थी। इसके बाद मृणाल ने माफी मांगते हुए एक पोस्ट भी शेयर की थी।
मृणाल ने एक पोस्ट शेयर करके लिखा था, '19 साल की उम्र में मैंने कई बेवकूफी भरी बातें कही थीं। तब मुझे ये समझ नहीं थी कि मजाक में कही गई बातें भी किसी को कितना चोट पहुंचा सकती हैं। लेकिन ऐसा हुआ और इसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं।'

Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
सुल्तान - फोटो : आईएमडीबी

फिल्म ‘सुल्तान’ से सलमान ने किया रिजेक्ट  
2016 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने आरफा नाम की रेसलर की रोल निभाया था। अनुष्का से पहले इस रोल में मृणाल ठाकुर को कास्ट किया जा रहा था।
इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने 'बिग बॉस' में किया था। सलमान ने बताया था कि एक दिन निर्देशक अली अब्बास जफर, मृणाल को लेकर सलमान पनवेल स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां जब सलमान ने पहली बार मृणाल को देखा तो वो बेहद दुबली-पतली थीं। सलमान को लगा कि वो एक रेसलर के रोल के लिए फिट नहीं होंगी और मृणाल को रिजेक्ट कर दिया गया।

Mrunal Thakur 34th birthday got rejected from salman khan life and career from kumkum bhagya to sita ramam
मृणाल ठाकुर के यादगार किरदार - फोटो : अमर उजला

अनुष्का पर कई साल बाद क्या बोलीं मृणाल 
फिल्म ‘सुल्तान’ की रिलीज के कई साल बाद मृणाल ने अपने रिप्लेसमेंट पर प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल अनुष्का फिल्मों में काम नहीं कर रहीं लेकिन मैं कर रहा हूं। यही अपने आप में एक जीत है क्योंकि मुझे तुरंत मिलने वाली खुशी, तुरंत पहचान या तुरंत शोहरत नहीं चाहिए, क्योंकि जो भी तुरंत मिलता है वो तुरंत चला भी जाता है।’ उनके इस बयान की अनुष्का के फैंस ने काफी आलोचना की थी। 

मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म 
साल 2026 अभी आधा ही गुजरा है और मृणाल की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अदिवी शेष के साथ ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ में उनके अभिनय को सराहा गया। दूसरी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ वो सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ नजर आई थीं, यह फिल्म फ्लॉप रही।
वहीं तीसरी फिल्म डेविड धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रही जिसमें मृणाल वरुण धवन और पूजा हेगड़े के साथ नजर आईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। इन दिनों मृणाल दो फिल्मों पर जुटी हैं। अल्लू अर्जुन अभिनीत 'राका' और 'पूजा मेरी जान'। दोनों ही अगले साल रिलीज होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed