फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Imtiaz Ali And Movie Main Vaapas Aaunga Star Cast Completed 50 days In Theatres

सिनेमाघरों में ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पूरे किए 50 दिन, स्टार कास्ट ने मनाया जश्न; इम्तियाज अली ने कही ये बात

Sat, 01 Aug 2026 10:23 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 01 Aug 2026 10:23 AM IST
सार

Movie Main Vaapas Aaunga Completed 50 days In Theatres: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की हालिया रिलीज फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। इस बात का जश्न निर्देशक इम्तियाज अली ने फिल्म के कलाकारों और टीम के साथ मनाया। इस जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। 

विज्ञापन
Filmmaker Imtiaz Ali And Movie Main Vaapas Aaunga Star Cast Completed 50 days In Theatres
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के कलाकारों ने मनाया साथ मिलकर जश्न - फोटो : इंस्टाग्राम@mainvaapasaaunga

विस्तार

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के थिएटर में 50 दिन पूरे होने का जश्न इम्तियाज ने पूरी टीम के साथ मनाया। इस जश्न का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इम्तियात अली ने कैप्शन में एक खास मैसेज भी लिखा। इसमें वह लिखते हैं, ‘सिनेमाघरों में 50 दिन। किसी भी फिल्म के लिए यह एक बड़ी बात है। फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने आज यह मुकाम हासिल किया है और सबसे पहले मेरे मन में दर्शकों के प्रति आभार का भाव है। वो अच्छे लोग जो फिल्में देखते हैं, जिन्होंने फिल्म से भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया और दूसरों को भी इसे देखने के लिए प्रेरित किया। जिन्होंने फिल्म की इतनी जबरदस्त चर्चा की। बिना किसी खास वजह के बस इसलिए क्योंकि उन्हें फिल्म पसंद आई। ऐसे लोगों की संख्या और बढ़े।’  

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Main Vaapas Aaunga (@mainvaapasaaunga)


 

फिल्म को मिले प्यार से खुश हैं इम्तियाज 
इम्तियाज ने पूरी टीम और कलाकारों के साथ मिलकर केक काटा। फिल्म को लेकर किए गए जश्न के वीडियो में वह दर्शकों को शुक्रिया कहते हैं। इम्तियाज ने कहा, ‘मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया आज के सभी फिल्ममेकर्स के लिए उम्मीद की किरण है। दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया है, वह हमेशा मेरे दिल में रहेगा और मुझे उनके लिए बेहतर और ज्यादा मनोरंजक फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगा। फिल्म की शानदार कास्ट और क्रू ने जो प्यार मूवी में लगाया, उन्हें दर्शकों ने भी भरपूर प्यार दिया और मैं इससे बहुत खुश हूं।’  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Main Vaapas Aaunga (@mainvaapasaaunga)




फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के इस सेलिब्रेशन में शरवरी, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना शामिल हुए। फिल्म में यही कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ भी नजर आए थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Main Vaapas Aaunga (@mainvaapasaaunga)


 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Main Vaapas Aaunga (@mainvaapasaaunga)

Filmmaker Imtiaz Ali And Movie Main Vaapas Aaunga Star Cast Completed 50 days In Theatres
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की स्टार कास्ट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म ने किया कितना कलेक्शन? 
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने 50 दिन में 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 65.01 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 99.22 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed