फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra drink with brother Joe Jonas video goes viral users like it

Viral Video: जो जोनस के साथ बिंदास अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स को पसंद आया देवर-भाभी का बॉन्ड

Sat, 01 Aug 2026 09:02 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 01 Aug 2026 09:02 AM IST
सार

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने परिवार के साथ अच्छे पल बिताती हैं। हाल ही में वह अपने देवर के साथ नजर आई हैं। वायरल वीडियो पर फैंस ने कमेंट किए हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra drink with brother Joe Jonas video goes viral users like it
प्रियंका चोपड़ा, जो जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वह अपने देवर जो जोनस के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के भाई जो जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी भाभी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में ड्रिंक का आनंद ले रहे हैं। ड्रिंक पीकर प्रियंका कहती हैं कि यह बहुत शानदार है। वहीं जो जोनस अपना ग्लास जल्दी से खत्म करते हैं।
विज्ञापन

Priyanka Chopra drink with brother Joe Jonas video goes viral users like it
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
जो ने दी जानकारी
सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए जो ने कैप्शन में लिखा 'बहन (भाभी) के साथ अंगूर का जूस।' वीडियो के ऊपर लिखा है 'उस खास दोस्त के साथ पेय का आनंद लिया जा रहा है।'

यूजर्स को पसंद आया बॉन्ड
वायरल वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है। फैंस को दोनों के बीच भाई-बहन जैसी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। एक यूजर ने लिखा 'यह एकदम कूल भाभी और कूल देवर वाली वाइब है! बहुत बढ़िया!' एक और फैन ने मजाक में कहा, 'आपके सामने इतने सारे खाली ग्लास देखकर मुझे कोई हैरानी नहीं हो रही।' एक और फैन ने लिखा 'आप लोग मेरे पड़ोसी लग रहे हो।'




 

Priyanka Chopra drink with brother Joe Jonas video goes viral users like it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा का काम
यह नया वीडियो तब आया है जब प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भारत आने से पहले, परिवार के साथ किसी अज्ञात जगह पर कुछ समय बिताया था। 
एक्ट्रेस जुलाई के आखिर में हैदराबाद पहुंचीं ताकि वे एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग फिर से शुरू कर सकें, जो अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed